गोबर बेचने वालों को 4.62 करोड़ का भुगतान:इसमें 2.88 करोड़ रुपए गोठानों ने खुद की कमाई से दिए,

मुख्यमंत्री बोले-यह बड़ी सफलता

रायपुर-छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत बने गोठानों की सरकार पर निर्भरता खत्म होने लगी है। सरकार ने गुरुवार को गोबर बेचने वालों को चार करोड़ 62 लाख रुपए का भुगतान किया। इसमें से दो करोड़ 88 लाख रुपए का भुगतान गोठानों ने खुद की कमाई से किया है। शेष एक करोड़ 74 लाख रुपए कृषि विभाग की ओर से दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे गोधन न्याय योजना की बड़ी सफलता कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक वर्चुअल आयोजन में गोधन न्याय योजना से जुड़े लोगों का भुगतान किया। गोबर विक्रेताओं, स्व-सहायता समूहों और गोठान समितियों को सात करोड़ 83 लाख रुपए दिए गए। गोबर विक्रेताओं के बैंक खाते 4 करोड़ 62 लाख रुपए डाले गए। गोठान समितियों को एक करोड़ 28 लाख रुपए तथा महिला समूहों के खाते में एक करोड़ 93 लाख रुपए का लाभांश दिया गया। यह भुगतान 16 से 30 नवम्बर के बीच के एक पखवाड़े का था। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कहा, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आधे से अधिक गोठान स्वयं के संसाधनों से गोबर की खरीदी कर रहे हैं। राज्य सरकार को इन गोठानों को गोबर खरीदने के लिए पैसा देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। गोबर विक्रेताओं को भुगतान की गई चार करोड़ 62 लाख रुपए में से चार हजार 270 स्वावलंबी गोठानों का दो करोड़ 88 लाख रुपया भी शामिल है। स्वावलंबी गोठानों ने अब तक अपने संसाधनों से 29 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक का गोबर खरीदा है। गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली ने बताया कि गोबर खरीदी के एवज में अब तक 188 करोड़ 45 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है। गोठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को लाभांश की राशि के रूप में 170 करोड़ पांच लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस बीच गोठानों में 19 लाख 82 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन हुआ है। इसमें से 16 लाख 24 हजार क्विंटल बेचा जा चुका है।

गोठानों में बेलर मशीन दिलाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा, गोठानों के लिए अब किसान खुद की पैरा दान कर रहे हैं। जब गोठानों में पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था होगी, तो पशु खेती और सड़कों के बजाय वहीं रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक गोठानों में पैरा के बंडल बनाने के लिए बेलर मशीन उपलब्ध कराने के प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में ऐसे उत्पाद प्राथमिकता के आधार पर तैयार किए जाएं, जिनकी सरकार को जरूरत है या जिनकी मार्केट में अच्छी मांग है। मुख्यमंत्री ने कहा, राजिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान एक महिला ने उन्हें बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के लिए उपयोग में आने वाली बोरियों में प्रिंटिंग का काम कर उसने चार लाख रुपए कमाए हैं। यह अच्छा संकेत है। अच्छे उत्पादों को तैयार करने के लिए युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाए। इस रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में एक मजबूत अर्थव्यवस्था खड़ी होगी, जो देश और दुनिया के लिए उदाहरण होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...