पेन डाउन” का ऐलान: टोकन नहीं मिलने से किसान ने गला रेता, फिलहाल नहीं छापेंगे सरकारी लीपापोती

रायपुर/महासमुंद/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। महासमुंद जिले के बागबाहरा में किसान मनबोध गाड़ा द्वारा गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

 

इस दर्दनाक घटनाक्रम के बाद हम सभी साथियों ने और रायपुर न्यूज नेटवर्क ने फैसला लिया है कि अब “पेन डाउन” — यानी सरकारी औपचारिकताओं और आधे-अधूरे दावों वाली खबरें नहीं छापी जाएंगी, जब तक आम किसानों की ज़मीनी हकीकत को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।

 

टोकन सिस्टम बना किसानों की सबसे बड़ी पीड़ा

 

मनबोध गाड़ा, जो करीब 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि का छोटा किसान है, पिछले कई दिनों से धान बिक्री का टोकन कटवाने के लिए चॉइस सेंटर, सहकारी समिति और संबंधित कार्यालयों के लगातार चक्कर काट रहा था।

कभी ऑनलाइन सिस्टम फेल, तो कभी ऑफलाइन टोकन काटने से इनकार।

 

किसानों का कहना है कि पूरे प्रदेश में हालात एक जैसे हैं:

 

बारदाने की भारी कमी

 

तोल में गड़बड़ी

 

वजन कम दिखाने की शिकायतें

 

7.5 तोला के नाम पर अवैध वसूली के आरोप

 

टोकन लिमिट अचानक कम कर दी गई

 

इन्हीं हालातों से टूटकर मनबोध गाड़ा ने खुद को खत्म करने की कोशिश की — एक ऐसा कदम, जो पूरे सिस्टम की असफलता का जिंदा सबूत बन गया।

 

सरकारी पारदर्शिता पर सीधा सवाल

 

हमारे संस्थान ने पहले भी धान खरीदी की बदहाल स्थिति पर दो अहम खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद अचानक सरकार ने राज्य स्तर पर दैनिक धान खरीदी के आंकड़े जारी करना बंद कर दिया।

अब सवाल सरल हैं:

 

राज्यभर की धान खरीदी का अंतिम आधिकारिक आंकड़ा कब जारी किया गया था?

 

सरकार ने यह जानकारी सार्वजनिक करना क्यों बंद किया?

 

क्या आंकड़े छिपाए जा रहे हैं?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *