अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने हिमालयी क्षेत्र में भारत से जुड़ी सीमा के पास चीनी सैन्य निर्माण पर चिंता जताई है। हालांकि, विशेषज्ञों और अधिकारियों को भरोसा है कि भारत, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को जवाब देने में सक्षम है।
पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से फारेन पालिसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीमा पर सैन्य निर्माण चीन की क्षेत्रीय आक्रामकता के अनुरूप है और ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अन्य जगहों पर भी दिखता है।
फिलीपींस से जुड़े नवंबर के एक वाकये को उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है, जब चीन ने उसकी आपूर्ति नौकाओं को रोक दिया था। चीन ने पिछले महीने सीमावर्ती क्षेत्र में लंबी दूरी के बमवर्षकों को तैनात किया है, लेकिन भारतीय सेना इनसे निपटने में सक्षम है।
फारेन पालिसी ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि भारत ने दूसरे क्षेत्रों की तुलना में चीनी घुसपैठ का करारा जवाब दिया है। दक्षिण चीन सागर में चीनी घुसपैठ का इतना प्रखर विरोध नहीं हुआ। हेरिटेज फाउंडेशन के एशियन स्टडी सेंटर के शोधकर्ता जेफ स्मिथ के अनुसार, ‘यह साफ है कि चीन क्षेत्र में दबंगई कर रहा है। भारत ने चीन को करारा जवाब दिया है। भारत डरने वाला नहीं है और धमकी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।”
चीनी प्रतिक्रिया को समझने के लिए अमेरिका ने बनाया नया साफ्टवेयर :
रायटर के अनुसार, अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने एक नया साफ्टवेयर टूल विकसित किया है, ताकि इस बात का अंदाजा लगाया जा सके कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना की तैनाती, समर्थित सेनाओं की गतिविधियों और ताइवान जैसे देशों में संसदीय दल के दौरे पर चीन क्या प्रतिक्रिया देगा। अमेरिका के हिंद-प्रशांत कमान के दौरे पर पहुंचीं उप रक्षा मंत्री कैथलीन हिक्स को मंगलवार को इस साफ्टवेयर टूल्स के बारे में जानकारी दी गई। हिक्स ने खास बातचीत में कहा कि टकराव की आशंकाओं के बीच चुनौतियों को समझने और उसके मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह टूल रणनीतिक टकराव का आकलन करता है। यह वर्ष 2020 की शुरुआत से उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करता है और निर्धारित करता है कि किन गतिविधियों ने चीन-अमेरिकी संबंधों को प्रभावित किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...