खरोरा। लगातार भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खरोरा नगर के आस पास के बहुत स्थानों पर लोगों के घर धराशायी हुए। वहीं कोल्हान नाला रोड से 4 फीट ऊपर उफान पर चल रहा है जिससे आवाजाही में समस्या आ रही है शाम तक अगर बारिश होती है तो कोल्हान नाला रायपुर मार्ग में रुकावट हो सकती है। ओवरब्रिज बनने के बाद भी ओवरब्रिज के पहले 4 फिट रोड से पानी काफी तेज गति से बह रहा है। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर सड़क पार कर रहे जिन्हेंं रोकने खरोरा पुलिस व्यवस्था में लगी है।
चार दिन तक लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों के कच्चे मकान ढहे
क्षेत्र के निकट पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गरीब और किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश होने के कारण से खेत पानी में डूब गए हैं, जिससे फसल का काफी ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही अधिक संख्या में आज भी कच्चे और जर्जर मकान हैं, जहां गांव के गरीब किसान और मजदूर अपनी जीवन यापन कर रहे हैं, क्योंकि इन गरीब ग्रामीणों के पास इतने अत्यधिक पैसे नहीं थे, कि वे पक्के मकान बना सकें जिसके कारण से अभी इस वर्ष अत्यधिक वर्षा होने के कारण अपनी मेहनत से जो कच्चा मकान बनाए थे वह भी गिर गए हैं। जिसके कारण से गांव के ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए छत्र छाया तक नसीब नहीं हो पा रही है। खरोरा के आस-पास के ऐसे कई गांवों हंै जहां के मकान अत्यधिक बारिश होने के कारण से गिर गए हैं, जिससे उस घर में रहने वाले ग्रामीण कहां जाकर रहें वे उनके लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। खरोरा से लगे ग्राम फरहदा के ऐसे कई ग्रामीण है जिनके मकान इस वर्ष के अत्यधिक बारिश की वजह से ढह गए हैं। गांव के ग्रामीण कार्तिक ताम्रकार, शिवचंद साहू, समारू, गोविन्द कौशिक इन लोगो के घर बारिश में ढह गए हैं। इन लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल सा हो गया है। गांव के ही एक ग्रामीण शिवचंद साहू ने बताया की इस वर्ष की लगातार तेज बारिश के कारण से ही मेरा मकान गिर गया है अब हमारे परिवार के रहने के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। हम सरकार से निवेदन करते हैं कि हमें मुआवजा दें जिससे हम अपना एक पक्का मकान खड़ा कर सकें।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...