Google Analytics Meta Pixel भाजपा कहती है भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ : संजय श्रीवास्तव - Ekhabri.com

भाजपा कहती है भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस कहती है भ्रष्टाचारी बचाओ : संजय श्रीवास्तव

 

रायपुर | भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब-जब भ्रष्टाचार पर संलिप्त लोगों पर केंद्रीय जाँच एजेंसियों ने कार्रवाई की है, भूपेश बघेल और कांग्रेस को इससे बेहद दर्द होने लगता है। क्योंकि भ्रष्टाचार के इन मामलों में उनकी कहीं-न-कहीं संलिप्तता है।

 

अब तक कांग्रेस के सत्ताधीशों और नेताओं ने उन लोगों की गिरफ्तारी पर खूब शोर मचाया, जिन लोगों ने जनता का धन लूटा, जनता का हक मारा, छत्तीसगढ़ की सम्पदा लूटी। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी पर चिल्लाहट मचाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इन आरोपियों को निर्दोष बताकर क्लीन चिट तक दे दी थी। भूपेश सरकार के खिलाफ जितने भी मामले हैं, उनमें किसी भी आरोपित को जमानत तक सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिल पा रही है। इन मामलों का ‘पॉलिटिकल मास्टर’ कौन है, अब यह सबको पता चल गया है।

 

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश को बताएँ कि क्या कारण है कि बड़े-बड़े वकीलों की भारी भरकम फौज, जिसने आतंकवादियों को बचाने के लिए उन मामलों में देर रात तक कोर्ट तक खुलवा ली, पूर्व मुख्यमंत्री की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत तक नहीं करा पा रही है। उल्टे, अब तो जमानत मांगने पर इनके लोगों पर कोर्ट जुर्माना तक ठोक रहा है। हाल ही में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर एक लाख का जुर्माना मा.कोर्ट ने लगाया है।

 

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश को यह भी इस बात का भी जवाब दें कि भूपेश सरकार के एक प्रमुख अधिकारी समीर विश्नोई के पास से सोना, नगदी और अचल सम्पत्ति बरामद हुई थी, वह सब किसकी थी? पिछले डेढ़ वर्ष से जेल की सलाखों के पीछे बैठे समीर विश्नोई की जमानत बघेल जी क्यों नहीं करा पाए? भूपेश बघेल के कई साथी ज्योत्स्ना महंत, जयसिंह अग्रवाल और मोहन मरकाम आदि ने तो अनेक मौकों पर यह कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के कई राज खोले हैं और कांग्रेस की सरकार को ‘गोबर चोर’ तक बताया है। इतना ही नहीं, पूर्व प्रभारी महामंत्री अरुण सिसौदिया ने तो भूपेश बघेल और उनके सलाहकार पर कांग्रेस पार्टी फंड के 5.89 करोड़ रुपए का गबन करने तक का आरोप लगाया।

Read Also  टीआई कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम ने साइबर क्राइम से बचने के बताए उपाए

 

इस तरह सरकार से लेकर संगठन तक भ्रष्टाचार करके खुली लूट मचाने वाले लोग भाजपा के सवालों का जवाब दे। प्रेस ब्रीफ में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी माजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *