Google Analytics Meta Pixel एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड...जानिए क्या है वजह - Ekhabri.com

एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड…जानिए क्या है वजह

 

दुर्ग | जिले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) के 2 आरक्षकों को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने लाइन अटैच कर दिया है। दोनों आरक्षकों पर चाय दुकान संचालक के दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने चाय दुकान चलाने वाले डोमेंद्र देवांगन ने एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास शिकायत की। उसने शिकायत करते हुए कहा कि एसीसीयू में पदस्थ दो आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

 

डोमेंद्र देवांगन ने बीते दिनों उसकी चाय दुकान में हुए मारपीट और लूट की वारदात को लेकर भी संदेह जताया है। शिकायतकर्ता डोमेंद्र ने आरोप लगाया है कि जगजीत सिंह जग्गा के इशारे पर ही सैफ ईरानी ने उसकी दुकान में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सैफ ने अपने दो साथियों के साथ उसके दुकान में आकर उसके भाई को धमकाया और करीब 45 हजार रुपए किसी के खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर उसका मोबाइल भी लूटकर वहां से भाग गए थे। शिकायतकर्ता डोमेंद्र देवांगन ने शिकायत में बताया कि एक और मामले में आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा ने उसे व उसके भाइयों को फंसाने की बात कही थी।

 

इस मामले में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों आरक्षकों के खिलाफ शिकायत आई थी, जिस पर दोनों को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी को सौंपी गई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी बात निकलकर सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *