Google Analytics Meta Pixel सरकार के जन हितैषी फैसलों की पहुंच दूरस्थ अंचल तक-बैगा परिवारों में जागी आगे बढ़ने की ललक - Ekhabri.com

सरकार के जन हितैषी फैसलों की पहुंच दूरस्थ अंचल तक-बैगा परिवारों में जागी आगे बढ़ने की ललक

बैगा परिवार के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की तारीफ की, सीधी भर्ती में सरकारी नौकरी देने के लिए भेंट-मुलाकात में, मुख्यमंत्री  बघेल से सीधा संवाद कर जताया आभार

रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जन हितैषी फैसलों और कार्यक्रम के कुशल क्रियान्वयन से आम आदमी सहित दूरस्थ अंचल के लोगों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलने लगा है। यहीं वजह है कि प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के लोगों में भी अब आगे बढ़ने की ललक जागी है।यह वाक्या आज भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मुंगेली जिले के अंतर्गत लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में देखने को मिला, जहां मुंगेली जिले के युवाओं और यहां निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के युवाओं और हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की तारीफ की। युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सीधा संवाद कर कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से हम जैसे पिछड़े समाज में भी आगे बढ़ने की ललक जागी है। दरअसल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेट-मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले मे आज लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुड़िया पहुँचे थे। उन्होंने जैविविधता पार्क मे भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण के बाद छत्तीसगढ़ शासन के विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत ट्रेनिंग ले रहे बैगा हितग्राहियों के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान बताया गया कि आदिवासी विकास विभाग के केन्द्रीय क्षेत्रीय योजना के माध्यम से लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा 87 बैगा युवाओं को कंप्यूटर ट्रेनिंग, रेशम धागाकरण का प्रशिक्षण, बम्बू शिल्प एवं इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार एवं रोजगार प्रदाय किया गया। इस दौरान कंप्यूटर ट्रेनिंग अंतर्गत 08 बैगा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुंगेली जिले के 16 बैगा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को शिक्षा विभाग द्वारा नौकरी दिया गया। मुख्यमंत्री महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भविष्य को सवारने के लिए राज्य शासन ने इस योजना में मुंगेली जिले के 3 बच्चो को स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश दिया गया है। सामुदायिक पोषण पुनर्वास केंद्र अंतर्गत कुपोषित बच्चो के सेहत सुधार के लिए शासन की इस योजना के माध्यम से जिले के सुदूर वनांचल रहवासी बैगा बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खुड़िया सेक्टर के 100 बैगा बच्चों को स्नेह संबल कार्यक्रम द्वारा कुपोषण मुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल न इस अवसर पर जिले के 5 विभिन्न मछुआ पालन समितियों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय किया। कार्यक्रम में स्क्रीन के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं नवाचार की प्रदर्शनी लगायी गई थी। इसमें अचानकमार टाइगर रिज़र्व फ्लेक्स एवं स्टैंडी के माध्यम से टाइगर रिज़र्व में संचालित चारागाह विकास योजना, नरवा विकास योजना, गिद्ध संरक्षण योजना का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *