रायपुर। पुष्य नक्षत्र को देखते हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की। कोरोना का कहर भी लोगों को बाहर निकने से नहीं रोक पाया। विशेष दिन होने के कारण इलेक्ट्रानिक समान से लेकर सराफा बाजर में भी रौनक छाई रही। कोरोना काल में अपने बिजनेस में बूम लाने के लिए व्यवसायियों ने भी कई तरह के आफर ग्राहकों के लिए बना रखे थे।
पुष्य नक्षत्र के पहले ही दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यवसायियों की माने तो 65 से 70 प्रतिशत की ग्राहकी रही। लोगों ने पहले से एडवांस बुकिंग करा रखी थी, इसके बावजूद लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार खरीदी की।
सराफा की बात करें तो इस बार भी हर साल की तरह सोना, चांदी के आभूषणों की मांग रही। व्यवसायी विवेक जैसवाल बताते हैं कि लोगों ने अपने सामर्थ के अनुसार खरीदी की। चांदी के चौसर, सिक्का के साथ पायल खरीदने वाले अधिक रहे। इसी तरह भगवान की मूर्तियों में लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की मूर्तियां बिकीं। सोने और चांदी की कीमत में उतार -चढ़ाव का असर व्यवसाय में नहीं देखा गया। सोने की बात करें तो कई व्यवसायियों ने खास आफर के साथ मेंकिंग चार्ज में छूट दी थी, जिसके कारण ग्राहकी अच्छी रही।
बर्तन और आटोमाबाइल में भी रही भीड़
पुष्य नक्षत्र में लोगों ने कार और बाइक की भी खरीदी की। लोगों ने पहले ही अपने पसंद के अनुसार बुकिंग करा रखी थी। व्यवसायियों की मानें तो ग्राणीण क्षेत्रों से ग्राहकों की संख्या अधिक रही। ग्रामीण इलाकों में टूव्हीलर खरीदने वालों की संख्या ज्यादा रही। इसके साथ ही कार खरीदने वालों की भी कमी नहीं रही। बर्तन की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। मिक्सरग्राइंडर, माइक्रोवेव, फूडप्रोसेसर जैसे प्रोडक्ट में भी लोगों को काफी छूट और फायनेंस की सुविधा ही गई जिसके कारण लोगों को खरीदी करना आसाना हो गया।
इसके आलावा इलेक्ट्रानिक्स में लोगों को काफी खास आफर दिए गए थे। व्यवसायी अलोक सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राहको के लिए फाइनेंस सुविधा के साथ-साथ जीरो परसेंट फाइनेंस की सुविधा दी थी। इसके साथ ही लोगों को शुरुआत के दो महीने की किस्त न देने की भी छूट दी है। वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, माइक्रोवेव, गीजर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...