Google Analytics Meta Pixel छायाचित्र प्रदर्शनी: स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए रोजाना क्विज प्रतियोगिता - Ekhabri.com

छायाचित्र प्रदर्शनी: स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए रोजाना क्विज प्रतियोगिता

महात्मा गांधी की प्रथम छत्तीसगढ़ यात्रा और छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रभावित
हो रहे स्कूली बच्चे, युवा और आमजन

रायपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों, युवाओं और आमजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित रोचक प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इन प्रश्नों के सही उत्तर पर प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिए जा रहे है। गौरतलब है कि कचहरी चौक स्थित टॉऊन हॉल में आयोजित यह प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी। इस प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक किया जा सकता है। स्थानीय टाऊन हॉल में चल रही यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों पर केन्द्रित है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले रणबाकुरों के जीवन चरित्र और आंदोलन में उनके योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से इस प्रदर्शनी में रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की जन कल्याणकारी और नवाचारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। यहां आने वाले आगंतुकों को विभिन्न योजनाओं की प्रचार सामाग्री भी वितरित की जा रही है।प्रदर्शनी के तीसरे दिन आम नागरिकों, युवाओं के साथ ही स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कुरां, धरसींवा जिला रायपुर, स्वामी आत्मानंद बी.पी. पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर और शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर रायपुर के बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस प्रदर्शनी की सराहना की।

आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन के संबंध में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मिली

Read Also  ई-पास से से होगा उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न वितरणपसंद की उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की होगी सुविधा-चंद्राकर

स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में देश के आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन के संबंध में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मिली। विशेष रूप से किसानों के नहर सत्याग्रह आंदोलन जिसका नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था। प्रदर्शनी में आयोजित की जा रही क्वीज प्रतियोगिता में आज स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलन सहित विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब पर स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिए गए।

 अकाल में वीर नारायण सिंह ने अपने गोदाम से अनाज लोगों को बांटा था अनाज

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह यह बात वर्ष 1856 की है जब छत्तीसगढ़ में भीषण अकाल पड़ा था। वीर नारायण सिंह ने अपने गोदाम से अनाज लोगों को बांट दिया, लेकिन वह मदद पर्याप्त नहीं थी। जमींदार नारायण सिंह ने शिवरीनारायण के माखन नामक व्यापारी से अनाज की मांग की। उसने नारायण सिंह का आग्रह ठुकरा दिया। नारायण सिंह कुछ किसानों के साथ माखन के गोदाम पहुंचे और उस पर कब्जा कर लिया। इस बात की सूचना जब अंग्रेजों को मिली तो नारायण सिंह को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया। उन्हें 24 अक्टूबर 1856 को गिरफ्तार कर रायपुर जेल में डाल दिया गया। सम्बलपुर के क्रांतिकारी सुरेन्द्र साय के नारायण सिंह से अच्छे संबंध थे। सिपाहियों की मदद से वह जेल से निकल भागने में सफल कामयाब रहे।

सोनाखान में बनाई थी नारायण सिंह ने 500 लोगों की सेना
सोनाखान पहुंचकर नारायण सिंह ने 500 लोगों की सेना बना ली। 20 नवंबर 1857 को रायपुर के असिस्टेंट कमिश्नर लेफ्टिनेंट स्मिथ ने 4 जमींदारों व 53 दफादारों के साथ सोनाखान के लिए कूच किया। उसकी सेना ने खरौद में पड़ाव डाला और अतिरिक्त मदद के लिए बिलासपुर को संदेश भेजा। सोनाखान के करीब स्मिथ की फौज पर पहाड़ की ओर से नारायण सिंह ने हमला कर दिया। इसमें स्मिथ को भारी नुकसान पहुंचा। उसे पीछे हटना पड़ा। इस बीच स्मिथ तक कटंगी से अतिरिक्त सैन्य मदद पहुंच गई। बढ़ी ताकत के साथ उसने उस पहाड़ी को घेरना शुरू कर दिया, जिस पर नारायण सिंह मोर्चा बांधे डटे थे। दोनों ओर से दिनभर गोलीबारी होती रही। नारायण सिंह की गोलियां खत्म होने लगी। नारायण सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें रायपुर जेल में डाल दिया। मुकदमे की कार्यवाही चली और 10 दिसंबर 1857 को उन्हें फांसी दे दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...