Google Analytics Meta Pixel पायलट ने स्पीकर के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Ekhabri.com

पायलट ने स्पीकर के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमत्री सचिन पायलट गुट ने गुरुवार हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि स्पीकर ने नियमों का पालन नहीं किया है। विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होना अयोग्य घोषित नहीं कर सकता है। साथ ही जवाब के लिए दो दिन का समय देना भी अपर्याप्‍त है। याचिका की सुनवाई जस्टिस सतीश चंद शर्मा करेंगे। जबकि हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी सचिन पायलट गुट की ओर से पक्ष रखेंगे।

सचिन पायलट गुट ने राजस्थान हाई कोर्ट में स्पीकर के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की है। इस मामले पर आज ही दोपहर तीन बजे सुनवाई होगी।  यह याचिका सचिन पायलट समेत 18 विधायकों ने डाली है।दरअसल स्पीकर ने बागी विधायकों को नोटिस जारी कर 17  जुलाई तक जवाब देने को कहा है।

इस बीच राजस्थान मामले में फिर प्रियंका वाड्रा सक्रिय हो गई हैं। प्रियंका ने केसी वेणुगोपाल  और अहमद पटेल से सचिन पायलट से बात करने और पार्टी में वापस आने को कहा है। दूसरी ओर अशोक गहलोत सख्त रुख अपनाए हुए हैं। सचिन पायलट गुट के विधायकों को अलग-अलग फोन करके वापस आने को कहा जा रहा है।

इसके विपरीत कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया कि कहा जा रहा है कि छवि खराब करने के लिए गलत अफवाह फैलाई जा रही है। फिर सचिन पायलट ने कहा कि वो बीजेपी ज्वाइन नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि मानेसर में रुके विधायक हरियाणा की भाजपा सरकार की नजरों में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन घर वापसी का क्या?

Read Also  अमित शाह की सुरक्षा भेदकर काफिले में घुसी कार, नहीं रोक सकी पुलिस

सचिन पायलट की ओर से इंटरव्यू देने का बाद कोई और बयान जारी नहीं किया गया है। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस कब होगी ये अभी तय नहीं है। ऐसे में हर किसी की नजरें हैं कि सचिन पायलट का अगले कदम पर है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के घर का झगड़ा है। मगर वे आरोप हम पर लगा रहे हैं। यह तो वैसा है कि घर के झगड़े का आरोप पड़ोसी पर लगाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि पहले छह महीने से कह रहे हैं उनकी पार्टी एकजुट है,  अब कह रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ सचिन पायलट भाजपा के साथ मिलकर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रह थे। अगर ऐसा था तो अब चुप क्यों रहे,  अपनी पार्टी के फोरम पर यह बात क्यों नहीं बताई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *