दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती एक महीने से ट्रोल्स के निशाने पर हैं। इनमें से कुछ लोग रिया को ही सुशांत के सुसाइड का जिम्मेदार बता रहे हैं। सुशांत की आत्महत्या के 1 माह पूरा होने पर रिया ने एक भावुक नोट लिखा था। फिर भी ट्रोल्स ने रिया पर हमला कर उनसे ये ड्रामा बंद करने को कहा था। इसके बाद अब रिया के भी सब्र का बांध टूट गया है। दरअसल, एक हेटर ने रिया को रेप और मर्डर करने की धमकी दी। साथ ही रिया को सुसाइड करने के लिए भी धमकाया। रिया ने भी मैसेज पढ़ने के बाद चुप नहीं बैठीं। उन्होंने ट्रोल करने वाले यूजर के खिलाफ एक्शन लिया है। साथ ही ट्रोलर के मैसज का स्क्रीनशॉट इंस्टा पर शेयर किया है। इस पर धमकी देने वाले शख्स ने लिखा- मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारा रेप और मर्डर हो। तुम सुसाइड करो वरना मैं लोगों को तुम्हें मारने के लिए भेजूंगा।
इसके बाद रिया ने ट्रोलर को फटकार लगाते हुए लिखा- मुझे गोल्ड डिगर कहा गया.. मैं चुप रही। मुझे मर्डरर कहा गया…मैं चुप रही। मुझे स्लट शेम किया गया मैं चुप रही। मगर मेरी चुप्पी आपको कैसे ये अधिकार देती है कि मेरा रेप और मर्डर करा दिया जाएगा, अगर मैंने सुसाइड नहीं किया तो क्या आपने जो कहा आपको उसकी गंभीरता का अंदाजा भी है?
उन्होंने लिखा कि ये क्राइम है। कानून के अनुसार कोई भी इस तरह की हैरेसमेंट और जहर नहीं फैला सकता है। मैं साइबर क्राम से अपील करती हूं कि वे इस मामले में जरूरी एक्शन लें. अब बस बहुत हो गया है।
गौर हो कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बांद्रा पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की थी। सुशांत और रिया ने साथ में एक फिल्म भी साइन की थी। सुशांत के दुनिया छोड़ जाने की वजह से अब पर्दे पर उन दोनों की जोड़ी कभी नहीं दिखेगी। पिछले दिनों सुशांत को याद करते हुए रिया ने पोस्ट में लिखा था- तुमने मुझे प्यार, उसकी ताकत पर विश्वास करना सिखाया। तुमने मुझे सिखाया कि एक साधारण गणित का सवाल कैसे जीवन के अर्थ को समझा सकता है। मैंने तुमसे हर दिन सीखा। मैं कभी भी नहीं समझूंगी की तुम यहां साथ नहीं हो।
”मैं अब टूटते तारे का इंतजार करूंगी और मांगूंगी कि तुम मेरे पास वापस आ जाओ। आप एक खूबसूरत इंसान थे, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। मेरे शब्द हमारे प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं। मुझे लगता है कि जब तुम ये कहते थे कि हमारा प्यार इन सब से परे हैं, तो वास्तव में ऐसा ही था।”
”तुम खुले दिल से हर चीज से प्यार करते थे और अब तुमने मुझे दिखाया है कि हमारा प्यार वास्तव में अलग था। शांति में रहो सुशी. आपको खोए हुए 30 दिन हो गए सुशी लेकिन प्यार जिंदगीभर करूंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...