दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि दक्षिण कोरिया में हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसलने के बाद विमान में आग लगने से 179 लोगों की मौत हुई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जेजू एयर का विमान मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तभी वह रनवे से फिसल गया।
दुर्घटनाग्रस्त विमान कथित तौर पर जेजू एयर का बोइंग 737-800 था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर का विमान, जिसमें 175 यात्री और छह फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। वह थाईलैंड से वापस आ रहा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।175 यात्रियों में से 173 कोरियाई नागरिक हैं. वहीं 2 थाई नागरिक हैं।
दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक पक्षी के टकराने के कारण विमान के लैंडिग गियर पर असर पड़ा होगा। इस वजह से लैंडिंग गियर फट गया था, जिसकी वजह से आग लग गई। पायलट ने लैंडिंग गियर के फेल होने के बाद विमान को सीधे उतारने का फैसला किया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान की रफ्तार कम नहीं हो सकी और विमान रनवे के आखिर में पहुंच गया। एयरपोर्ट के अंत में यह बाड़ से टकरा गया और विमान में आग लग गई।
इससे पहले, कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास एम्ब्रेयर यात्री जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। यह विमान रूस के उस क्षेत्र से निकला था, जिसे मॉस्को ने हाल में यूक्रेनी ड्रोन हमलों से बचाया था। अजरबैजान एयरलाइंस की उड़ान जे2-8243 अज़रबैजान से रूस के लिए निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर उड़ गई थी और कैस्पियन सागर के विपरीत तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
वहीं, रूसी हवाई क्षेत्र में हुई विमान दुर्घटना के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से माफी मांगी है। उन्होंने विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।रूसी समाचार एजेंसी ने एक बयान में कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने इस बात के लिए खेद व्यक्त किया कि यह दुखद घटना रूस के हवाई क्षेत्र में हुई थी और उन्होंने फिर विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी और सच्ची संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...