Google Analytics Meta Pixel लॉरेंस के गुर्गों को भी पाल रहा कनाडा - Ekhabri.com

लॉरेंस के गुर्गों को भी पाल रहा कनाडा

अभिनेता सलमान की जान पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। उनको अब एक और धमकी भरा मैसेज आया है, जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बाबा सिद्धीकी की हत्या के बाद से देश में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कसता जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद दो शूटर्स की गिरफ्तारी भी हुई है। इस बीच भारत ने कहा कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अन्य गिरोहों के सदस्यों के बारे में सुरक्षा संबंधी जानकारी कनाडा सरकार के साथ साझा की है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है, लेकिन अभी तक ओटावा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

 

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जो हमारी अहम चिंता है और इसके पीछे एक राजनीतिक मकसद है, जिसे आप जानते हैं। हमारी सुरक्षा चिंता पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह बात जायसवाल ने एक सवाल के उत्तर में कही। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस बात को एक जांच आयोग के सामने गवाही देने के एक दिन बाद कही थी। अगले सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, जहां तक मेरी जानकारी है, पिछले एक दशक या उससे ज्यादा समय से कनाडा के पास भारत से 26 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित हैं।

 

 

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के लिए एक और धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजा गया, जिसमें अभिनेता से 5 करोड़ रुपए की डिंमांड की गई है। साथ ही ये भी लिखा कि इस मैसेज को हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सलमान के बंगले पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार किया है।

Read Also  क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (सीजीईसीबीसी) के सफल क्रियान्वयन हेतु स्टेकहोल्डर्स की बैठक

 

 

 

 

भारत ने कहा कि कनाडा के साथ मौजूदा कूटनीतिक विवाद ट्रूडो सरकार के ‘निराधार’ आरोपों के कारण उत्पन्न हुआ है और नई दिल्ली के खिलाफ ओटावा के गंभीर आरोपों के समर्थन में ‘कोई सबूत’ साझा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, हम कहेंगे कि जहां तक आरोपों का सवाल है, पीएम ट्रूडो की ओर से कल की गई स्वीकारोक्ति से आरोपों पर हमारे रुख के महत्व का पता चलता है।

 

 

 

भारत की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोधों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 26 प्रत्यर्पण अनुरोधों के अलावा, कई अपराधियों के अनंतिम गिरफ्तारी अनुरोध भी कनाडा के पास अभी तक लंबित हैं। जायसवाल ने कहा, आतंकवाद और उससे संबंधित अपराधों के आरोप में जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, मैं उनका नाम लेना चाहूंगा। वे हैं, गुरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह लांडा और अर्शदीप सिंह गिल। जैसा कि मैंने आपको बताया, वे आतंकवाद के आरोपों में वांछित हैं और कुछ संबंधित आरोप भी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *