महिला टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। इस तरह टूर्नामेंट में कंगारू टीम का सफर समाप्त हो गया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 134 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
महिला टी20 वर्ल्ड कप पहली बार 2009 में खेला गया था। अब तक टूर्नामेंट के 7 संस्करण हुए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 6 बार टाइटल जीता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अलावा एक बार वेस्टइंडीज ने ट्रॉफी अपने नाम किया है। वेस्टइंडीज ने वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2016 जीता था, इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम रनर अप रही थी। अब साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हरा दिया है। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम ने कंगारूओं के दबदबे को खत्म किया है।
इससे पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 134 रनों का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों पर 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए़। इसके अलावा एलिस पैरी ने 23 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया, जबकि ताहिला मैक्ग्राथ ने 33 गेंदों पर 27 रन बनाए। फोब लिचफील्ड ने 9 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए आयबोन्गा खाका ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा मेरिजन कैप और नॉनकुलुलेको म्लाबा को 1-1 कामयाबी मिली।
ऑस्ट्रेलिया के 134 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को पहला झटका 25 रनों के स्कोर पर लगा। साउथ अफ्रीकी ओपनर तंजीम ब्रिट्स 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवैलियन लौटी। लौरा वोल्वार्ड्ट और एनेके बॉश के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। एनेके बॉश ने 48 गेंदों पर 74 रन बनाए, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने 37 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए अन्नाबेल सदरलैंड को 2 कामयाबी मिली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...