Google Analytics Meta Pixel आज सूर्य देव को करें प्रसन्न, अपनाएं यह आसान उपाय - Ekhabri.com

आज सूर्य देव को करें प्रसन्न, अपनाएं यह आसान उपाय

रायपुर। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान सूर्य देव की कृपा से हमारे जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि जैसे सूर्य का प्रकाश पूरे जगत को रोशन करता है, वैसे ही सूर्य की उपासना से व्यक्ति के जीवन में भी सफलता और चमक बढ़ती है। रविवार को नींबू से करें ये आसान उपाय

अगर आपको लगता है कि बार-बार बुरी नज़र लग रही है, तो रविवार के दिन एक ताज़ा नींबू लें। इसे बीच से काटकर अंदर काले तिल भरें और काले धागे से कसकर बांध दें। इसके बाद नींबू को घर से दूर किसी जगह फेंक दें।माना जाता है कि इससे नज़र का असर खत्म होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

अगर घर के किसी सदस्य को भूत-प्रेत या नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी परेशानी है, तो रविवार को उनके सिर से पैर तक नींबू को सात बार घुमाएं। फिर उस नींबू के चार टुकड़े करके किसी सुनसान या वीरान जगह पर फेंक दें। ध्यान रखें, इस उपाय के समय आसपास कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद न हो।

अगर काम बार-बार अटक जाते हैं या असफलता मिल रही है, तो रविवार को एक नींबू लेकर अपने सिर से पैर तक सात बार घुमाएं। फिर उसे दो हिस्सों में काटें, दोनों टुकड़े एक-एक हाथ में लेकर विपरीत दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम बनने लगते हैं। सूर्य देव के चमत्कारी मंत्र

Read Also  सुप्रभात, हर दिन नई शिक्षा मिलती है

ॐ हूं सूर्याय नमः – मानसिक शांति और बुद्धि वृद्धि के लिए।

ॐ आदित्याय नमः – आर्थिक समस्या दूर करने और बुद्धि तीव्र करने के लिए।

ॐ भास्कराय नमः – शरीर-मन की शुद्धि और प्रसन्नता के लिए।सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें।

पूजा शुरू करने से पहले भगवान गणेश का आवाह्न करें।

तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें लाल पुष्प, रोली, चावल और काला तिल डालें।

पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

अर्घ्य देते समय जल की धारा में से सूर्य के दर्शन करें।

अर्घ्य अर्पण करते हुए सूर्य मंत्रों का उच्चारण करें।

पूजा के बाद सूर्य चालीसा का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Ekhbari.com उत्तरदायी नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *