अहमदाबाद । कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में बन रही वैक्सीन का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश की तीन प्रयोगशालाओं के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे। जहां वे जाइडस कैडिला के प्लांट में मौजूद हैं। इसके बाद वे हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक और फिर पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट जाएंगे। प्रधानमंत्री यहां शोधकर्ताओ और वैज्ञानिकों से बात करेंगे। साथ ही वैक्सीन निर्माण में हुई प्रगति का जायजा भी लेंगे।
अगले साल मार्च में आ सकता है जायडस का वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए जायडस कैडिला ने नेशनल बायोफार्मा मिशन, विराक और भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के साथ समझौता किया है। एक अनुमान के अनुसार कंपनी का वैक्सीन इस्तेमाल के लिए अगले साल मार्च तक तैयार हो सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो कैडिला 17 करोड़ वैक्सीन बनाने की तैयारी कर रहा है।
-जाइडस कैडिला के प्लांट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी जाइडस कैडिला के प्लांट पहुंच गए हैं। कंपनी जायकोड-डी नाम से कोरोना वैक्सीन बना रही है। इसका पहले चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और अगस्त से दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है।










