प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर बुधवार को नामीबिया के विंडहोक पहुंचे। यहां पीएम मोदी का पारंपरिक डांस के साथ भव्य स्वागत हुआ। मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कुछ देर पहले विंडहोक पहुँचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलने और आज नामीबियाई संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूँ।”
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने खुद नामीबियाई पारंपरिक ढोलक भी बजाया। नामीबियाई राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है। वह अपनी पाँच देशों की यात्रा के पाँचवें एवं अंतिम चरण में विंडहोक पहुँचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान मोदी नामीबिया की राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अतिरिक्त, वह नामीबिया के संस्थापक पिता एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के बहुआयामी और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की पुनरावृत्ति है। भारत और नामीबिया के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, ICT और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में कुल छह महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इनमें यूपीआई समेत खनिज और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर भी समझौते होंगे। भारत और नामीबिया डायमंड के प्रत्यक्ष आयात की दिशा में बातचीत कर रहे हैं, जिससे मध्यस्थों की भूमिका कम होगी। साथ ही यूरेनियम, कोबाल्ट और लैंथेनाइड्स जैसे महत्त्वपूर्ण खनिजों पर दीर्घकालिक समझौतों की संभावना जताई गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...