Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत के लिए युद्ध अंतिम विकल्प लेकिन शांति के लिए ताकतवर होना जरूरी - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत के लिए युद्ध अंतिम विकल्प लेकिन शांति के लिए ताकतवर होना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  कि भारत के लिए हमेशा अंतिम विकल्प रहा है, लेकिन शांति के लिए ताकतवर होना जरूरी है। हमारी सशस्त्र सेनाएं देश के प्रति बुरी नजर रखने वाले दुश्मन को करारा जवाब देने में सक्षम हैं। भारत की बढ़ती ताकत वैश्विक स्तर पर शांति व समृद्धि के अवसरों को बढ़ावा दे रही है। पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है। हम विश्व में संतुलन बनाने वाली एक ताकत के रूप में उभर कर सामने आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को लद्दाख के कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे।

 

प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि कारगिल के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को पराजित कर अपनी ताकत का सबूत दिया था। इस दौरान रामायण, महाभारत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे लंका हो या कुरुक्षेत्र हो, युद्ध हमारे लिए हमेशा अंतिम विकल्प रहा है। भारत विश्व शांति के लिए खड़ा है। देश में विकास व मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तभी सुरक्षित है जब इसकी सीमाएं सुरक्षित हैं। इसके लिए अर्थव्यवस्था का मजबूत व समाज में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं देश के स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सशस्त्र सेनाओं की सराहना करता हूं कि उन्होंने फैसला किया है कि रक्षा संबंधी 400 उपकरण अब विदेश से नहीं खरीदें जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सात-आठ सालों में हम विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवी बड़ी अर्थव्श्वस्था वाला देश बन गए हैं। देश में इस समय 80000 स्टार्टअप हैं। इसरो ने 36 उपग्रह एक साथ लांच कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ये उपलब्धियां हमारे सैनिकों को भी आत्मविश्वास से भर देती हैं।

Read Also  ऑनलाइन ठगी: युवती के खाते से एक ही दिन में 49 बार में ठगों ने निकाले 2 लाख

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन के युद्ध में हमारा तिरंगा भारतीयों के लिए एक ढाल बना। वही पिछली सरकारों को निशाना बनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कुशासन को दूर कर देश में क्षमता व विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस समय आंतरिक व बाहरी दुश्मनों का सामना कर रहा है। इस दौरान आतंक, नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा युद्ध निर्णायक दौर है। देश में किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना ही ताकतवर क्यों ना हो। उन्हाेंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के इस दुष्प्रचार को नकारती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में राजनीति होती है।

 

वही लद्दाख के अपने दौरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से लड़े गए हर युद्ध में करगिल में जीत का परचम लहराया गया है। भारतीय सैनिकों की वीरता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कि वे उनके परिवार का अभिन्न अंग है, व उनके साथ दीवाली की खुशी बांटना उन्हें अच्छा लगता है। देश में वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ने लद्दाख के सियाचिन, कश्मीर के गुरेज, जम्मू कश्मीर के राजौरी व नौशहरा में सैनिकों के साथ दिवाली मना चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...