Google Analytics Meta Pixel काशी में PM मोदी का होगा स्वागत, 17 दिसंबर को आएंगे,15 से अधिक परियोजनाओं की देंगे सौगात - Ekhabri.com

काशी में PM मोदी का होगा स्वागत, 17 दिसंबर को आएंगे,15 से अधिक परियोजनाओं की देंगे सौगात

वाराणसी-मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार हुई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पीएम काशीवासियों से संवाद स्थापित कर आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 17 दिसंबर की दोपहर काशी आएंगे। नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में आने वाले दक्षिण भारतीय मेहमानों से मिलेंगे और गंगा आरती देखेंगे। बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उमरहां पहुंचेंगे। वहां स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण करेंगे और लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा होगी। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए भोरकला और शाहंशाहपुर में स्थान की तलाश की जा रही है। भाजपा के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि शुक्रवार तक जनसभा स्थल का स्थान तय कर लिया जाएगा। काशी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें नमो घाट, फुलवरिया फोरलेन, दो रेलवे ओवरब्रिज, राइफल शूटिंग रेंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 बेड का आवासीय भवन, शिवपुर में ड्रग वेयर हाउस, डायट का ट्रेनिंग सेंटर, बीएलडब्ल्यू में टीचिंग रूम लैब, पांच बड़ी और 15 छोटी सड़कों के अलावा 15 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *