प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवाई सुरक्षा जमीनी सुरक्षा की तरह अभेद्य होने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो बेहद खास विमान बोइंग-777-300 सितंबर अंत तक भारत आने की संभावना है। इस मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल अटैक से भी सुरक्षित ये विमान सिक्यॉरिटी फीचर्स के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान जैसे होंगे। बता दें कि पहले विमान की डिलीवरी अगस्त में हो सकती है जबकि भारत को दूसरा विमान सितंबर में मिलेगा।
इन विमानों की खासियत यह है कि ये किसी भी मिसाइल हमले के खतरे का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। बताया जा रहा है कि बोइंग-777 विमानों के जोड़े का पहला विमान अगस्त के आखिर तक अमेरिका से भारत पहुंचेगा, इसके एक महीने बाद दूसरा विमान यहां पहुंचेगा।
ये विमान ‘सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स’ (एसपीएस) से लैस होंगे, जिसमें इंफ्रारेड और इलेक्ट्रॉनिक जंगी तकनीक शामिल है। इसके अलावा विमानों में मिसाइल चेतावनी प्रणाली होगी, जो मिसाइलों को दूर करने में सक्षम होगी। वहीं, विमान दुश्मन की रडार प्रणाली को नाकाम करने में सक्षम तकनीक से भी लैस होंगे। अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में अमेरिका के राष्ट्रपति के ‘एयरफोर्स वन’ वाले सुरक्षा उपाय होंगे।
एयर इंडिया ने वीवीआईपी यात्रा के लिए नए बोइंग 777-300 ईआर विमान की एक जोड़ी को नवीनीकृत करने के लिए अमेरिका के डलास स्थित बोइंग सुविधा केंद्र में भेजा था, जहां इनमें मिसाइल रक्षा प्रणाली को लगाया जाएगा। इसे लगाने का खर्च लगभग 1400 करोड़ रुपये (190 मिलियन डॉलर) है। ओपन सोर्स वेबसाइट्स के एयरक्राफ्ट रिकॉर्ड से पता चलता है कि दोनों विमान तीन साल से कम पुराने थे और इनका इस्तेमाल कम ही किया जाता था।
इन विमानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ‘सेंटर फॉर एयर पॉवर स्टडीज’ (सीएपीएस) के प्रबंध निदेशक एयर मार्शल केके नौहवार (सेवानिवृत्त) ने बताया कि वीवीआईपी लोगों पर खतरे की आशंका हमेशा बनी रहती है। अपने शीर्ष नेतृत्व की रक्षा के लिए एक राष्ट्र को जो भी उपाय करने की आवश्यकता है, वह किया जाना चाहिए।
फिलहाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति एयर इंडिया के बोइंग बी 747 विमानों का प्रयोग करते हैं। ये करीब दो दशक से अधिक पुराने हैं। राष्ट्रपति को ले जाने वाला विमान तो करीब 26 साल से सेवा में है। बताया जा रहा है कि नए एयरफोर्स वन विमानों में ऑफिस की जगह, बैठक कक्ष और संचार प्रणालियां होंगी। बताया गया है कि इन विमानों में ईंधन भरने के बाद भारत और अमेरिका के बीच बिना रुके उड़ान भरने की सुविधा होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...