Google Analytics Meta Pixel थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे PM, भावुक हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा - Ekhabri.com

थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे PM, भावुक हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा

अयोध्या- अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कुछ देर में पीएम मोदी राम मंदिर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कहते हैं कि “यह एक खुशी का दिन है। दुनिया भर से लोग प्राणप्रतिष्ठा समारोह में भाग ले रहे हैं। समारोह पर राजनीतिक विवाद पर वे कहते हैं, ”अगर यह बीजेपी का एजेंडा होता तो विपक्ष को निमंत्रण नहीं दिया जाता। उन सभी को निमंत्रण मिला। प्रसिद्ध हस्तियों और राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह बीजेपी नहीं है’। विपक्ष को यहां आना चाहिए था। लेकिन उन्होंने इसका बहिष्कार किया, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आगामी चुनाव में उनका बहिष्कार करें।
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और अनन्या बिड़ला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।

सोनू निगम ने दी ‘राम सिया राम’ भजन की प्रस्तुति

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने ‘राम सिया राम’ भजन की प्रस्तुति दी।

मूर्तिकार बोले- मुझे लगता है कि मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं

राम लला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार योगीराज अरुण ने कहा ने कहा कि “मुझे लगता है कि मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।”

Read Also  मुख्यमंत्री साय उज्जैन में पूनमचंद यादव की तेरहवीं में हुए शामिल    

अनु मलिक बोले- हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं…

संगीतकार अनु मलिक ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा होगी… मैं भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का आभारी हूं कि मैं इस पल का साक्षी बन रहा हूं।”

‘भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी, जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए,  उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे… हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *