मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उमा भारती ने कहा कि बीजेपी मेरी पार्टी मोदीजी मेरे नेता हैं। मैं इस देश के लिए जान दे सकती हूं। मैं चाहती हूं मेरी पार्टी की सरकार हो। वहीं, खुद को लेकर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद मेरी घेराबंदी पहले हो गई थी। मैं और बड़े पद पर न चली जाऊं। इसके लिए घेराबंदी की गई। मुझे मिटाने और बनाने में परिस्थितियां रही। संगठन मुझे कोई दायित्व दे, लेकिन मैं अपने मुद्दे नहीं छोडूंगी। यह तीन चीज मेरे लिए अटल हैं- गाय, शराब और खनन के प्रति मेरा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा- क्या माफिया के सामने सत्ता असहाय है। खनन होता रहा और सत्ता रोक नहीं पाई।
उमा भारती ने कहा कि सरकार बनेगी तो मुख्यमंत्री से अकेले में कहूंगी ऐसा-ऐसा करिए। ऐसा नहीं होगा तब खुलकर बोलूंगी। मेरी पोजीशन और योगदान में मेल होना चाहिए। पोजीशन में रहकर योगदान नहीं दे पाई तो मेरी पोजीशन को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए अटलजी, आडवाणी जी के बाद अगर किसी को झोंका गया तो वह मैं हूं। एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदीजी पर कभी संकट आएगा ही नहीं, जब कभी ऐसा हुआ तो सबसे पहले जान की बाजी में लगा दूंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ लट्ठ लेकर उतरुंगी। ब्यौहारी से अभियान की शुरुआत करूंगी। अवैध खनन रोकने के लिए यह अभियान रहेगा। मेरी पार्टी की सरकार बनेगी, या सरकार किसी की भी रहे लेकिन मेरा अभियान शुरू होगा। उमा भारती ने कहा कि शासन, प्रशासन, सत्ता सब दीन हो गए हैं। अब क्या मुझे लट्ठ लेकर खड़ा होना पड़ेगा। खनन माफिया, शराब माफिया, पॉवर माफिया के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई के लिए अदम्य साहस चाहिए और यह सब मोदीजी कर सकते हैं। मोदीजी को लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहना चाहिए। उन्होंने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि मुझे एक IAS ने बताया कि शराब, खनन के पैसे से ही पूरे देश में राजनीतिक दलों की पार्टियां होती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...