Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के विवादित बोल-ज्यादा राशन चाहिए था तो 20 बच्चे पैदा करते - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के विवादित बोल-ज्यादा राशन चाहिए था तो 20 बच्चे पैदा करते

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की जुबान फिर फिसल गई। उन्होंने सरकारी सुविधाओं का ज्यादा लाभ लेने की उम्‍मीद रखने वालों पर तंज तो कसा, लेकिन विवादित बयान भी दे डाला। उन्होंने कहा कि ज्यादा राशन चाहिए था तो अधिक बच्चे पैदा क्यों नहीं किए। वह यही नहीं रुके, उन्होंने भारत को 200 साल तक अमेरिका का गुलाम तक कह दिया। इन विवादित बयानों को लेकर वह फिर विपक्षियों के निशाने पर आ गए। इंटरनेट मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री के विवादित बयान के बैकफुट पर आई भाजपा ने यह कहकर उनके बयान से किनारा कर लिया।

मुख्यमंत्री विश्‍व वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां वह लाकडाउन के दौरान भाजपा सरकार के स्तर से बांटे गए सरकारी राशन पर बात रख रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर घर में प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो मुफ्त राशन दिया, जिनके 10 बच्चे थे उनको 50 किलो राशन मिला और जिनके 20 बच्चे थे उन्हें एक क्विंटल। दो बच्चे वालों को 10 किलो राशन मिला। लोगों ने राशन का स्टोर बनाकर खरीदार भी ढूंढ लिए। राशन मिलने के बाद भी लोगों को एक-दूसरे से जलन होने लगी कि दूसरे को ज्यादा और मुझे कम क्यों मिला। जनता की ओर सवाल उछालते हुए मुख्‍यमंत्री बोले कि इसमें दोष किसका है? 20 बच्चे पैदा करने वालों को एक क्विंटल राशन मिला और तुमने दो ही पैदा किए तो 10 किलो ही मिला। अब जलन किस बात की है। तुमने 20 बच्चे पैदा क्यों नहीं किए।

Read Also  हार्दिक पांड्या ही बनेंगे टी20 कप्तान? श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से रह सकते हैं बाहर

इसी कडी में मुख्‍यमंत्री आगे बोले-हम लोग अमेरिका के दो सौ वर्ष तक गुलाम थे। पूरे विश्व पर अमेरिका का राज था। ऐसा अमेरिका भी कोरोना में डोल गया। 12 करोड़ की आबादी वाला अमेरिका स्वास्थ्य में नंबर वन है,  लेकिन स्थिति को संभाल नहीं पाया। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना से बचाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...