रायपुर:राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में 66 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने महिला सहित सात आरोपियों को दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। नागपुर का शाहिद और राजनांदगांव की महिला मास्टर माइंड है। महिला के पिता पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। यह डकैती जमीन विवाद को लेकर की गई है। पुलिस के मुताबिक, शातिर आरोपियों ने डकैती की रकम के बंटवारे के लिए छुपे थे।










