Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की 36बेटियों का राज्यपाल ने किया सम्मान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की 36बेटियों का राज्यपाल ने किया सम्मान

रायपुर। सोमवार को वृंदावन बैरन बाजार रायपुर में कर्मयोगिनी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में छू लो आसमान बस चाहिए थोड़ा सम्मान की थीम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के 36 बालिकाओं और छात्राओं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम कीशुरूआत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला जी के उद्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने कहा बेटियां भारत की शान और अभिमान है बस आवश्यकता है तो उन्हें आगे बढ़ाने की उन्हें स्वावलंबी बनाने की और उन्हें उचित सम्मान देने की। उन्होंने देश में चल रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य को भी विस्तार रूप से समझाया । इस कार्यक्रम में पहुंचकर महामहिम राज्यपाल जी बहुत ही गदगद और भाव विभोर हुई और बालिकाओं की की प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्होंने आगामी 8 मार्च (महिला दिवस )के अवसर में पुन: इन सभीबालिकाओं का सम्मान करने की घोषणा की है। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र शिक्षा ,खेल, शिक्षा, पत्रकारिता ,पर्वतारोहण,, चिकित्सा आदि सभी क्षेत्र से आई हुई बालिकाओं का सम्मान किया गया । इस अवसर पर राज्यपाल महामहिम सु श्रीअनुसुइया उइके जी ने कहा कि आज बेटियां दुनिया के हर कोने में अपनी उपयोगिता को साबित कर रही है । उन्होंने कहा कि आज बेटियां घर संभालने से लेकर देश तक को भी संभाल रही है। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम लिख रही है। साथी साथ उन्होंने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को एक अभियान के रूप में ही नहीं बल्कि इसे “एक जन आंदोलन” के रूप प्रसारित वा प्रचारित किया जाए, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता हो।
वर्तमान परिस्थिति में बेटियां देश के विकास के लिए अपना योगदान दे रही: रमन सिंह
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में बेटियां देश के विकास के लिए अपना योगदान दे रही है आज बिटिया हवाई जहाज से लेकर समाज के सभी बड़े पदों पर अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं पुरुषों के मुकाबले एक बेहतर एडमिनिस्ट्रेटर साबित होती हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेंद्र फड़के ने कहा कि आज बिटिया हर हर जगह पुरुषों से कदम मिलाकर चल रही है। चाहे वह राजनीति के क्षेत्र में हो या सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने कार्यों से अपनी योग्यता को साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें बेटियों के सम्मान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें बेटियों को बेटों के समान समझना चाहिए उनके साथ भी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि बेटियां आज बेटों से कम नहीं है हर क्षेत्र में बेटियां बेटों के साथ मिलकर काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन शताब्दी पांडे ने किया। कुमारी आरुषि साहू ने मनमोहक बेटियों से प्रेरित छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के छत्तीसगढ़ प्रभारी विभा राव, सह संयोजक चंपा देवी पावले, संध्या परधनिया, सदस्य एनके अग्रवाल, नंदे जी, अजय तिवारी, संध्या तिवारी, डॉक्टर किरण बघेल, शिखा तिवारी, अनुराधा शुक्ला, शोभना फरहद, कार्यालय मंत्री दिवाकर अवस्थी, सिद्धार्थ शर्मा, रायपुर जिले के जिला संयोजक सुनील कुकरेजा और उनकी की पूरी टीम सभी जिले के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...