Google Analytics Meta Pixel  फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगा कर रहे थे पुलिस की नौकरी,3 आरक्षक बर्खास्त - Ekhabri.com

 फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगा कर रहे थे पुलिस की नौकरी,3 आरक्षक बर्खास्त

रायपुर। कवर्धा जिले में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए तीन युवक आरक्षक की नौकरी कर रहे थे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने आरक्षकों की शिकायत एसपी शलभ सिन्हा से की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी ने तीनों आरक्षक को पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इन तीनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। एसपी शलभ सिंह के मुताबिक 2021 जनवरी-फरवरी महीने में पुलिस भर्ती हुई थी। जिसमें जिले में 122 नवनियुक्त आरक्षकों ने आमत दी थी। सभी नए आरक्षकों का मेडिकल जांच कराई गई थी। कुछ दिन बाद जिला हॉस्पिटल में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय ने एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। जिसमें कहा गया कि दो लोग फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर पुलिस की नौकरी कर रहे हैं।
दोबारा मेडिकल जांच में मिले अनफिट
शिकायत मिलने के बाद सभी नवनियुक्त आरक्षकों का दोबारा मेडिकल जांच कराई गई। जिनके खिलाफ शिकायत की गई थी, उन 2 युवकों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया। जहां दोनों की मेडिकल रिपोर्ट अनफिट पाई गई। वहीं एक युवक का कवर्धा जिला हॉस्पिटल से मेडिकल अनफिट मिला। अनफिट पाए जाने पर तीनों आरक्षक को सेवनृत्य बर्खास्त की कार्रवाई की गई। बता दें कि राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती की वैकेंसी निकाली थी। पुलिस में चयन के बाद जवानों से मेडिकल प्रमाण मांगा गया। जिला अस्पताल में युवकों की शारीरिक परीक्षण कराने भीड़ लगी हुई थी। जो स्वास्थ्य परीक्षण में पास हो रहा था, उसे प्रमाण पत्र दिया गया। इसी बीच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जॉय ने दो युवकों की आंख में परेशानी देखकर कलर ब्लैक होने की आशंका जताई। उन दोनों युवक को प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया। इसकी सूचना उच्च अधिकारी को भी दी।
कर्मचारी से मिलीभगत कर बनवाया था फर्जी सर्टिफिकेट
डॉक्टर ने रायपुर या राजनांदगांव में स्वास्थ्य परीक्षण कराने रेफर करने को कहा था। दूसरे दिन दोनों शातिर युवक हॉस्पिटल नहीं पहुंचे और कुछ दिन बाद जिला के किसी कर्मचारियों के मिलीभगत से डॉ. मनीष जॉय का फर्जी हस्ताक्षर वाले मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लिए। उसे पुलिस विभाग में जमाकर नौकरी में लग गए। डॉक्टर ने कहा था कि मेडिकल प्रमाण पत्र जिला हॉस्पिटल से जारी किया गया है, उसमें मेरे हस्ताक्षर नहीं है। यह प्रमाण पत्र जिला अस्पताल से जारी किया गया है, उसमें स्कैन वाले हस्ताक्षर हंै। जिसके बाद दोनों की शिकायत डॉक्टर ने एसपी से की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...