बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान CRPF की 199वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के जवान को नक्सलियों का वो खजाना मिला है, जहां वह अपने हथियार रखा करते थे. पीडिया-कुप्पागुड़ा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 14 नक्सली डंप बरामद किए. सुरक्षाबलों ने डंप से 7 रायफल, 10 IED, 8 डेटोनेटर, वायरलेस सेट समेत कुल 99 प्रकार की नक्सली सामग्री जब्त की है
जंगल में छिपाकर रखी गई इस सामग्री की बरामदगी को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे. सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है. बरामद सामग्री के संबंध में जवानों और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आगे की जांच की जा रही है.










