पूर्व मंत्री पटेल औऱ मूणत का वार पर पलटवार
रायपुर। विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष का वार और पलटवार का नजारा देखने को मिला। विधायक उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय को जहां कठपुतली करार दे दिया। वहीं भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि आज पहले दिन ही कांग्रेस फड़फड़ाने लगी है, थोड़ा इंतजार करिए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अभिभाषण पर सदन के बाहर भी पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी तीर चले।
पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि सरकार गठन के बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं होने पर तंज कसते हुए कहा कि किसान टकटकी की लगाकर देख रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनते ही 2 घंटे के अंदर ही किसानों के लिए फैसला आ गए थे. इस सरकार के 10 दिन हो गए हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ है।
पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय को कठपुतली करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय सक्षम व्यक्ति है, रायगढ़ का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया है, लेकिन वे एक कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। वे मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पा रहे हैं।
रिमोट कंट्रोल के द्वारा वह काम कर रहे हैं, उन्हें यह जल्दी छोड़ना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ के लोगों ने छत्तीसगढ़िया के लिए वोटिंग किया है. वह हिम्मत करके अपना फैसला सुनाएंगे तो विपक्ष उनके साथ है। रिमोट कंट्रोल दिल्ली में है, या हो सकता है नागपुर में हो।
मुख्यमंत्री को कठपुतली कहे जाने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने आप को सरकार मानकर चल रही है. उनके मंत्री भी अपने आप को मंत्री मान रहे हैं।
अभी भी वह होश में नहीं आए हैं कि सरकार चली गई है, भरोसा खत्म हो गया है. समय के साथ-साथ निर्णय होंगे. जो मोदी जी की गारंटी है वह 100% पूर्ण करेंगे. हमारी जिम्मेदारी है, हमारे मुखिया स्पष्ट कर चुके हैं। आज पहले दिन ही कांग्रेस फड़फड़ाने लगी है, थोड़ा इंतजार करिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...