“द कश्मीर फाइल्स” के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के कोलकाता आकर यहां के हालात पर “द बंगाल फाइल्स” नामक फिल्म बनाने की घोषणा करने के साथ ही इसे लेकर सियासी बवाल मच गया है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इसपर कड़ी नाराजगी जताते हुए विवेक अग्निहोत्री से कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो “द गोधरा फाइल्स” बनाकर दिखाएं। इस बीच भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आए अभिनेता अनुपम खेर से मुलाकात की और उनसे “द बंगाल फाइल्स” फिल्म बनाने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि अनुपम खेर ने “द कश्मीर फाइल्स” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सुवेंदु ने विधानसभा में भी कहा-बंगाल में देशविरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं। रोहिग्या शरण ले रहे हैं और ममता बनर्जी इसका समर्थन कर रही हैं। वह बीएसएफ को अपना काम करने से रोक रही हैं। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने जो कहा कि बंगाल “दूसरा कश्मीर फाइल्स” है, वह सही है। हम चाहते हैं कि दूसरी कश्मीर फाइल बंगाल पर बने।
गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता के एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि वे “द कश्मीर फाइल्स” की तर्ज पर “द बंगाल फाइल्स” बनाएंगे। उन्होंने कहा-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में नाकाम रही हैं। मैं बंगाल की वास्तविक स्थिति को उजागर करने के लिए “द बंगाल फाइल्स” बनाऊंगा। बंगाल में तीन-चार सौ मिनी कश्मीर हैं। मैं हर किसी को बंगाल की कहानी बताना चाहता हूं।”
इसपर तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो गुजरात जाएं और “द गोधरा फाइल्स” बनाकर दिखाएं। कुणाल ने कहा-विवेक अग्निहोत्री कौन हैं? वह बंगाल आकर यहां के लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के सारे लोग जानते हैं कि वह किनके लिए काम करते हैं और किनके इशारों पर काम करते हैं। अगर कलाकार हैं तो अपनी कला के लिए सम्मान प्राप्त करें। अगर कोई भाजपा का दलाल बनेगा तो उसे कोई सम्मान नहीं मिलेगा।
अगर बंगाल फाइल्स बनानी ही है तो उसमें ममता सरकार की कन्याश्री, स्वास्थ्य साथी, रूपश्री, युवश्री योजनाओं की सफलताओं को आदि दिखाएं, जिनकी केंद्र सरकार द्वारा भी सराहना की गई है। वहीं, बंगाल के मंत्री शोभननदेव चट्टोपाध्याय ने कहा-यह एक फर्जी टिप्पणी है। कोलकाता को केंद्र ने सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया है। कोलकाता में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं। क्या बंगाल में सर्जिकल स्ट्राइक होती है?
सच्चाई और सम्मान की भावना से आती है हिम्मत : अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा-सच्चाई और सम्मान की भावना से हिम्मत आती है। मैं एक आजाद देश में पैदा हुआ हूं। पिछले 38 वर्षों में मैंने 534 फिल्मों में काम किया है। शिमला से चंडीगढ़ और वहां से मुंबई तक की लंबी यात्रा रही है मेरी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...