केरल में हथिनी की मौत पर गांधी परिवार में सियायत, मेनका गांधी ने पूछा- राहुल ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया?

नई दिल्ली: केरल में गर्भवती हथिनी के साथ क्रूरता पर देश में गुस्सा है लेकिन अब इस पर गांधी परिवार में सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने अपने भतीजे और केरल से सांसद राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं. ये शायद पहली बार होगा कि बीजेपी से सांसद मेनका गांधी ने खुले आम राहुल गांधी का नाम लेकर हमला बोला हो.

 

मेनका ने पूछा- राहुल ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया

 

मेनका ने कहा कि राहुल ने खुद वो जगह (वायनाड) चुनी थी और आराम से जीत कर आए. अब जब खुद चुना है तो बजाए कि वो पूरे देश को ठीक करें , वो अपने क्षेत्र को ठीक पहले करें. राहुल गांधी उसी इलाके से आते हैं, उन्होंने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं और जिस मल्लापुरम जिले में ये घटना घटी उसके तीन विधानसभा क्षेत्र वायनाड लोकसभा में हैं.

 

मेनका गांधी ने घटना को लेकर किया ट्वीट
हथिनी की मौत को लेकर मेनका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”ये हत्या है, मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है, यह देश का सबसे हिंसक राज्य है. उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं.”

1,146 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

कुछ लोगों ने हथिनी को खिलाए पटाखों से भरा अनानास 

बता दें कि केरल में एक हथिनी के साथ हैवानियत की एक अजीबो गरीब घटना सामने आई जब कुछ लोगों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया. पटाखे उसके मुंह में फट गए और गर्भवती मादा हाथी की मौत हो गई. शिकारी इस तरीके को खास तौर से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह मामला उस वक्त सामने आया, जब उत्तरी केरल के मलप्पुरम में एक फॉरेस्ट अफसर ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया.

फॉरेस्ट अफसर के शेयर करते ही ये पास्ट वायरल हो गई और इसे करीब 1200 लोगों ने शेयर किया.

रेस्क्यू टीम में शामिल मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, मादा हाथी खाने की तलाश में जंगल से पास के गांव में पहुंच गई थी. यहां वह इधर उधर घूम रही थी. इसके बाद उसे कुछ लोगों ने पटाखे भरे अनानास खिला दिए.

मोहन कृष्णन आगे लिखा, पटाखे इतने असरदार थे, कि उसका मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए. वह खाने की तलाश में पूरे गांव में भटकती रही. दर्द के चलते वह कुछ खा भी नहीं सकी. मादा हाथी ने घायल होने के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, किसी पर हमला भी नहीं किया. वह बहुत सीधी और शांत थी.

कृष्णन ने आगे लिखा, मादा हाथी खाने की खोज में वेल्लियार नदी तक पहुंच गई क्योंकि उसके पेट में बच्चा था. वो पानी में खड़ी हो गई. पानी में मुंह डालने से उसे थोड़ा आराम भी मिला. जब हाथी की दयनीय स्थिति फॉरेस्ट अफसरों को पता चली, तो वे दो कुमकी हाथियों, सुरेंद्रन और नीलाकंतन को घायल हाथी को वलियार नदी से बाहर निकालने के लिए ले आए.बड़ी मुश्किल के बाद पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

 

देश में अभी 20 हजार हाथी हैं

 

बता दें कि देश में अभी 20 हजार हाथी हैं,जिनमें नर हाथियों की संख्या सिर्फ 800 है. पिछले 20 सालों में कोई भी हाथी प्राकृतिक तौर पर नहीं मरा है.अभ्यारण्य से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक, सड़क हादसों में हाथियों की मौत होती है,शिकारी भी दांत के लिए हाथियों का शिकार करते हैं. इस घटना को लेकर केरल पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *