Google Analytics Meta Pixel दुनिया के इन देशों में सबसे कम है प्रदूषण - Ekhabri.com

दुनिया के इन देशों में सबसे कम है प्रदूषण

नई दिल्ली। स्विटजरलैंड की एक कंपनी ने साल 2020 की ग्लोबल एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की है। 106 देशों के आंकड़ों पर हुए इस अध्ययन में पाकिस्तान और बांग्लादेश सबसे प्रदूषित देश रहे। वहीं हमारा देश भारत दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर रहा। प्रदूषण को लेकर जारी इस रिपोर्ट के बीच ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि कौन से देश दुनिया में सबसे स्वच्छ माने जाते हैं और क्यों? इनवायरमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स ने स्वच्छता की जांच के लिए 24 पैमाने बनाए हैं। इसके आधार पर 180 देशों को जांचा गया। इस सूची में डेनमार्क दुनिया के सबसे स्वच्छ देशों में टॉप पर है। डेनमार्क हमेशा से पर्यावरण को लेकर काफी सचेत है। बीते दो दशकों में इस देश के लोग पर्यावरण को लेकर और जागरुक हुए हैं। यहां के लोग दफ्तर या दूसरी जगहों पर आने-जाने के लिएनिजी वाहनों की जगह साइकिल या सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करते हैं।स्वच्छता के मामले में यूरोप का सातवां सबसे छोटा देश लक्जमबर्ग दूसरे नंबर पर है। आपको बता दें कि इस देश में दो साल पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सबके लिए मुफ्त कर दिया गया है, ताकि लोग अपनी गाडिय़ां छोड़ बस-ट्रेन से यात्रा करें। इससे पहले भी लक्जमबर्ग में शनिवार को मुफ्त यात्रा होती थी, लेकिन अब हर दिन सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट फ्री है। स्वच्छता की श्रेणी में स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है। पर्यावरण के सूचकांक में इस देश को सबसे अधिक अंक मिले हैं। स्विट्जरलैंड में सबसे बेहतर यहां का पानी है, जिसे गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए 99.99 अंक मिले हैं। इस देश में भूमिगत पानी को सहेजने पर जोर दिया जाता है। स्विट्जरलैंड में शायद ही आपको नदियों-झीलों में कचरा तैरता देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ये देश अपने घने जंगलों के लिए भी जाना जाता है। यूनाइटेड किंगडम को भी प्रदूषण मुक्त देश माना जाता है। स्वच्छ देशों की सूची में इसका चौथा स्थान है। इस देश में लगातार सैलानियों से लेकर नौकरी और पढ़ाई के लिए बाहरी लोग आते-जाते रहते हैं और यहां की आबादी भी 67 मिलियन से ज्यादा है, लेकिन इस सबके बावजूद भी स्वच्छ जल, बायोडायवर्सिटी और वायु की गुणवत्ता के मामले में ये देश कहीं आगे है। प्रदूषण मुक्त देशों की सूची में फ्रांस का पांचवा स्थान है। इस देश का इनवायरमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स 83.95 है। हालांकि इस देश में इंडस्ट्रीज की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद भी यहां के लोग पर्यावरण को लेकर काफी सचेत है। इस देश में पानी से बिजली पैदा की जाती है, ताकि भूमिगत ईंधन का इस्तेमाल कम हो। इसके साथ ही यहां खानी बर्बादी पर भी सख्त पाबंदी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...