केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरुद़ध किसानों का आंदोलन जारी है। विभिन्न किसानों संगठनों के बैनर तले किसान काफी दिनों से दिल्ली की सीमाओं को घेरकर धरना दे रहे हैं और प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी पोस्टर पर जिस किसान हरप्रीत सिंह को एमएसपी से खुश बताया गया था, वह सिंधु बॉर्डर पर अन्य किसानों के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठ गया है।
भाजपा ने हाल ही में एक पोस्टर जारी कर बताया था कि पंजाब में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से खुश हैं। इस पोस्टर में पंजाब भाजपा ने हरप्रीत सिंह को बतौर खुशहाल किसान पेश किया था। मगर अब वह किसान खुश नजर नहीं आ रहा है। वह सिंधु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठा है। अब हरप्रीत सिंह के पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है। इसके बाद पार्टी ने पोस्टर को फेसबुक पेज से डिलीट कर दिया है।
इस संबंध में हरप्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उसकी छह से सात साल पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर पोस्टर में लगाया है। हरप्रीत ने आरोप लगाया कि उससे बिना पूछे भाजपा ने उसकी फोटो का इस्तेमाल किया है, जबकि मैं सिंधु बॉर्डर पर डटा हूं और नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा हूं।
पंजाब के जिला होशियारपुर के हरप्रीत सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार कभी भी सिंधु बॉर्डर पर नहीं आई और न ही ये जानने की कोशिश की कि आखिर किसान क्यों इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान केंद्र के इन नए कृषि कानूनों को सिरे से खारिज कर रहे हैं और उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने हरप्रीत सिंह के फोटो के इस्तेमाल पर कहा कि मुझे भी यह जानकारी मिली है, मैं चेक करके बताऊंगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...