साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी का पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आएंगे। पहला लुक उम्मीद के मुताबिक काफी शानदार है। फिल्म का टाइटल भी डिसाइड हो गया है, फिल्म का नाम है- राधे श्याम।
फिल्म के पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े बीचोबीच खड़े नज़र आ रहे हैं। ‘राधेश्याम’ विशाल बजट में बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी जो मनोरंजन उद्योग के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”यह आपके लिए है फैन्स, उम्मीद है आपको पसंद आएगा।”
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘राधेश्याम’, यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।
हाल ही में इस बात की घोषणा हुई थी कि फिल्म का पहला लुक 10 तारीख को 10 बजे आएगा। निर्माताओं ने एक पोस्टर रिलीज किया था जिसमें बीचो-बीच एक घड़ी के साथ ‘फर्स्ट लुक’ लिखा हुआ था और घड़ी की सुई 10 बजे की ओर इशारा कर रही है, जो यह दर्शा रहा था कि ‘प्रभास 20’ का पहला लुक सुबह 10 बजे रिलीज़ होगा।
हाल ही में एक इंटरव्यू में, भाग्यश्री ने इस खबर की पुष्टि की थी और खुलासा किया था कि उन्होंने लॉकडाउन से पहले अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। 51 वर्षीय अभिनेत्री ने पिंकविला से बातचीत में कहा था, “मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं और वास्तव में काम करना भी शुरू कर दिया है। खैर, फिल्मों में से एक प्रभास के साथ है। फिल्म का नाम घोषित नहीं किया गया है। लॉकडाउन से ठीक पहले मैंने इसके लिए शूटिंग शुरू कर दी थी। यह एक बहुत ही दिलचस्प किरदार है, जहां मुझे इसके लिए एक अलग तरह का कौशल सीखना पड़ा। ”
भाग्यश्री ने फिल्मों को छोड़ने के अपने निर्णय के बारे में कहा, “एक कठिन कॉल था क्योंकि तब तक मुझे एहसास हो गया था कि मैं अभिनय पसंद कर रही हूं। मैं चाहती थी दोनों चीजें साथ चले। हालांकि उस समय, यह एक कठिन विकल्प नहीं था। मैं उनके साथ समय बिताना चाहती थी। “
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...