Google Analytics Meta Pixel भविष्यवाणी : नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री - Ekhabri.com

भविष्यवाणी : नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

विपक्ष मोदी सरकार पर तीन कृषि कानूनों समेत कुछ अन्य मामलों को लेकर हमलावर है। विपक्ष केंद्र सरकार की लोकप्रियता गिराने को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। इसके बावजूद उसकी कोशिश 2024 में होने वाले आमचुनाव में भी सफल नहीं होने वाली है। यह दावा प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के. रंगाचारी ने किया है। उन्‍होंने भविष्यवाणी की है कि अगले चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना अधिक है।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आइआइपीए) में आयोजित भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद (आइकास) के दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस के अंतिम दिन उन्होंने ज्योतिष गणना के अनुसार नरेन्द्र मोदी का भाग्य प्रबल रहने की भविष्यवाणी की। उन्होंने दावा किया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुंडली पर व्यापक शोध किया है।

रंगाचारी ने दावा किया कि सभी प्रधानमंत्री की कुंडली में एक बात स्पष्ट रूप से देखने को मिली कि जिसकी कुंडली में छठे घर का स्वामी ग्रह उच्च होने के साथ दशमेश व लग्नेश के साथ त्रिकोण में था या शुभ ग्रह की दृष्टि में या उसके साथ था, उसने अपना कार्यकाल बेहतर तरीके से पूरा किया। उन्हें जनता का भरोसा भी मिला। वहीं, जिनकी कुंडली में इसका अभाव दिखा, उनकी सरकार अल्पमत में आ गई और उन्होंने जनता का भरोसा भी खो दिया।

उन्होंने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल और एचडी देवगौड़ा की सरकार का हवाला दिया, जबकि मजबूत प्रधानमंत्री के रूप में जवाहर लाल नेहरू के साथ नरेन्द्र मोदी का हवाला दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा प्रधानमंत्री की यह दमदार स्थिति 2024 के बाद भी रहेगी।

Read Also  आज का राशिफल

इस कांफ्रेंस में देशभर से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य व ज्योतिष के छात्र जुटे रहे। सम्मेलन में ज्योतिष के वैज्ञानिक तरीके से हुए शोध रखे गए। संचालन आइकास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...