Google Analytics Meta Pixel गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूर्ण: फायनल रिहर्सल में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया - Ekhabri.com

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूर्ण: फायनल रिहर्सल में
जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। माननीया राज्यपाल छत्तीसगढ़ अनुसुइया उइके मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। आज यहां पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित फायनल रिहर्सल में गार्ड ऑफ़ ऑनर द्वारा सलामी दी गई।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अपर कलेक्टर एन.आर.साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

परेड कमाण्डर, स्मृतिक राजनाला, भा.पु.से.परिवीक्षाधीन, जिला जगदलपुर और विकास कुमार भा.पु.से.परिवीक्षाधीन जिला बिलासपुर (रिजर्व) के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, मध्यप्रदेश सशस्त्र बल(पुरुष), छ.ग. सशस्त्र बल(पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल(महिला), नगर सेना(महिला) एवं बैण्ड के प्लाटून इस अवसर पर परेड में शामिल हुए।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया जाएगा। जिन अधिकारी-कर्मचारी को अलंकृत किया जाएगा उनमें कमलोचन कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सुरेश लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक, संजय पोटाम, निरीक्षक, लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, ओंकार सिंह दीवान, निरीक्षक, बीजाराम तामो, प्रधान आरक्षक, उमाशंकर राठौर, निरीक्षक, चेतन लाल बेलेन्द्र, प्रधान आरक्षक, मानिक लाल कोरेटी, प्रधान आरक्षक, मोहन लाल निषाद, निरीक्षक, बृजलाल भारद्वाज, निरीक्षक, कमलेश कुमार रात्रे, सहायक प्लाटून कमाण्डर, सोमारू राम यादव आरक्षक, आशीष सिंह राजपूत, निरीक्षक, इन्द्र कुमार शिवानी, कंपनी कमाण्डर, विन्टन कुमार साहू, निरीक्षक, अश्वनी राठौर, निरीक्षक, जीतेन्द्र कुमार डहरिया, उप निरीक्षक,दिनेश पुरेना, उप निरीक्षक, विरासत कुजूर, उप निरीक्षक,शहीद मुरली ताती, सहायक उप निरीक्षक की पत्नी मैनू ताती को पदक से अलंकृत किया जा रहा है।

इसी तरह उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से उदयभान सिंह चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अलंकृत किया जाएगा। इसी तरह ‘सराहनीय सेवा पदक‘ से यदुराम तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक, मनीष परमानंद, उप पुलिस अधीक्षक, श्रीराम वर्मा, सहायक सेनानी, डिलेश्वर प्रसाद साहू, उप निरीक्षक, अवधेश कुमार चैहान, उप निरीक्षक, प्रेमसाय भगत, सहायक उप निरीक्षक, दृगपाल प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक, प्रहलाद सिंह गागड़ा, प्रधान आरक्षक, मदन मोहन पटेल, प्रधान आरक्षक, अवकाश राम नरेटी, प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया जाएगा।

आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरेश प्रसाद गौतम, मुख्य अनुदेशक, मोती लाल साहू, सब इंस्पेक्टर (एम), भोगेन्द्र गोग, कंपनी हवलदार मेजर, जोधन लाल साहू, हवलदार, रेणु लोखण्डे, हवलदार, सुरेन्द्र कुमार देवांगन, सैनिक को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक‘ से अलंकृत किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्षीरोद्र कुमार साहू, उप निरीक्षक गंगा धुर्वे, निरीक्षक, कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक, गंगा प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक, कन्हैया लाल यादव, प्रधान आरक्षक, जीत कुमार देवांगन सूबेदार-(अ), कमलेश कुमार सोनबोईर, उप निरीक्षक (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया जा रहा है। अनुकरणीय सेवाओं के लिए लेखराम धुरंधर, प्रहरी, संतराम पुरेना, प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक‘ से अलंकृत किया जा रहा है।

इसी तरह बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए मास्टर अमन ज्योति जाहिरे, जिला-कोरबा (छ.ग.) और मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर, जिला-धमतरी (छ.ग.) को 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *