Google Analytics Meta Pixel तैयारी पूरी: राजिम माघी पुन्नी मेला लगेगा कल से, स्नान करने उमड़ेगी श्रद्धालु की भारी भीड़ - Ekhabri.com

तैयारी पूरी: राजिम माघी पुन्नी मेला लगेगा कल से, स्नान करने उमड़ेगी श्रद्धालु की भारी भीड़

राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज त्रिवेणी संगम राजिम में इस बार राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ 27 फरवरी माघी पूर्णिमा से शुरू हो रही है, जो 11 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। कल सुबह माघी पुन्नी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुन्नी स्नान करेंगे। पुण्य स्नान पश्चात भगवान श्रीराजीव लोचन एवं श्रीकुलेश्वर महोदव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ, लोमष ऋषि आश्रम दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे। मेले के दौरान भव्य महानदी की आरती स्थानीय पंडितों द्वारा की जाएगी। मेला को लेकर सम्बंधित विभागों ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है।
राजिम मेला क्षेत्र में आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत कराई गई है। मेला स्थल, लोमश ऋषि आश्रम, कुलेश्वर मंदिर, राजीव लोचन मंदिर और मुख्यमंच स्थल इन सभी को आपस में जोडऩे के लिए रेत की सड़कें बनाई गई हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेयजल के लिए पाईप लाईन और नल कनेक्शन लगा दिए गए हैं। संगम पर बने तीनों पुलों पर रोशनी के पर्याप्त प्रबंध करने लाईट लगाई गई है। रात में मेला स्थल को जगमग करने चारों तरफ हाईमॉस्क लाईट लगाई गई है। विद्युत मंडल द्वारा सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। नवापारा और राजिम के सभी मंदिरों का रंग-रोगन कर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इस बार कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभागों द्वारा नि:शुल्क कोरोना जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वस्थ्य की जानकारी देने एवं स्वास्थ्य शिविर के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें चौबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के दल मेला स्थल पर नियमित रूप रहेंगे। रायपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवापारा की ओर नेहरू घाट के पास अस्थाई शिविर लगाया गया है। शिविर में डॉक्टरों को तैनात किया गया है। एम्बुलेंस और 108 संजीवनी की सेवाएं लगातार उपलब्ध रहेगी। तीनों जिलों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने निर्धारित शिविरों के पास प्रदर्शनी भी लगाई गई है। राजिम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। गरियाबंद एसपी के नेतृत्व में रायपुर व धमतरी एसपी के साथ आपसी सामंजस्य से तैयारियां की गई हैं। मेला स्थल को 120 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है। मेला स्थल पर सैंकड़ों पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। पूरे मेले क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने मेलाधिकारी एके टोप्पो, गरियाबंद कलेक्टर नीलेशकुमार क्षीरसागर, एसपी बीआर पटेल, जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा, ओएसडी गिरीश बिस्सा सहित राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति के सभी सदस्यों के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष एवं धर्मस्व मंत्री के हाथों होगा राजिम माघी पुन्नी का शुभारंभ
जानकारी के मुताबिक राजिम माघी पुन्नी मेला-2021 का शुभारंभ शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम लोचन मंदिर के पास होगा। शुभारंभ अवसर पर साधु-संतों के सानिध्य में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्यआतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद द्वय सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिन्द्रनवागढ़ डमरूधर पुजारी, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव मौजूद रहेंगा। कार्यक्रम में फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...