Google Analytics Meta Pixel जनजातीय गौरव दिवस 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सरगुजा पहुँचीं - Ekhabri.com

जनजातीय गौरव दिवस 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सरगुजा पहुँचीं

अम्बिकापुर, 20 नवम्बर 2025। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय संस्कृति, लोक कला, शिल्प, वाद्ययंत्र, आभूषण, व्यंजन, कंदमूल, पूजा-पद्धति तथा पारंपरिक आवास से जुड़ी थीमेटिक प्रदर्शनियाँ लगाई गईं, जिनका राष्ट्रपति ने गहन अवलोकन किया।

 

अखरा और देवगुड़ी मॉडल में की आराधना

 

राष्ट्रपति ने जनजातीय परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते अखरा और देवगुड़ी के मॉडल देखे और वहां देवताओं की पारंपरिक विधि से आराधना की। अखरा को सरगुजा क्षेत्र का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, जहाँ करमा, सोहराई, फगवा, तीजा आठे सहित कई पर्वों पर सामूहिक नृत्य-गीत की परंपरा होती है।

 

देवगुड़ी, जिसे कई क्षेत्रों में देवाला, मंदर, सरना या शीतला कहा जाता है, जनजातीय समाज का धार्मिक आस्था स्थल है, जहाँ समुदाय एकजुट होकर ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना करता है।

 

पारंपरिक आवास मॉडल का निरीक्षण

 

कार्यक्रम में मिट्टी और लकड़ी से निर्मित जनजातीय आवास का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रपति ने पारंपरिक घरों की संरचना, खपरैल वाले छप्पर, परछी (बरामदा), रसोई और घरेलू उपकरणों के उपयोग संबंधी जानकारी ली।

 

आभूषण प्रदर्शनी में कलिंदर राम ने भेंट किया पैरी और गमछा

 

राज्य के पारंपरिक आभूषणों की प्रदर्शनी में हसुली, बहुटा, ऐंठी, कमरबंध, बिछिया, ठोठा और छुछिया जैसे आभूषण प्रदर्शित किए गए। इस दौरान कलिंदर राम ने राष्ट्रपति को पैरी और गमछा भेंट किया, जिसे राष्ट्रपति ने स्नेहपूर्वक स्वीकार किया।

Read Also  जशपुर में मुख्यमंत्री ने किया तीन पर्यटन सर्किटों का लोकार्पण, एडवेंचर जोन की रोमांचक शुरुआत  

 

वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों ने दिखाई सांस्कृतिक विरासत

 

प्रदर्शनी में मांदर, ढोल, मजीरा, खंजरी, बांसुरी, चौरासी और पैजन जैसे वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित किया गया। बताया गया कि जनजातीय क्षेत्रों में पर्व-त्योहारों के दौरान इन वाद्ययंत्रों की धुनें महीनों तक गूंजती रहती हैं और सामूहिक नृत्य का वातावरण बनाती हैं।

 

जनजातीय ज्ञान पर आधारित चिकित्सा जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी

 

जनजातीय वैद्य एवं बैगा द्वारा उपयोग की जाने वाली जड़ी-बूटियों की भी विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अश्वगंधा, कुलंजन, गिलोय, मुलेठी, सफेद मूसली, बालमखिरा, भुईचम्पा, अर्जुन छाल, गुडमान की पत्ती, कुटज छाल, शिलाजीत आदि शामिल थीं। वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदाय इन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से पीढ़ियों से उपचार करते आए हैं।

 

पारंपरिक व्यंजन और कंदमूल ने आकर्षित किया ध्यान

 

व्यंजनों की प्रदर्शनी में विविध प्रकार की रोटियाँ, चटनियाँ, लड्डू, बरी (कोहरी) सहित वन-उत्पाद आधारित कंदमूल जैसे कांदा, पीठारू कांदा, डांग कांदा, नकवा कांदा और सखईन कांदा प्रदर्शित किए गए। जनजातीय महिलाएँ प्राकृतिक संसाधनों से इन व्यंजनों को तैयार करती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *