20 नवंबर 2025, रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में गुरुवार को ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों को टीवी स्टूडियो, रेडियो प्रसारण और मीडिया शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रायोगिक अनुभव कराया गया।

जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती ने छात्रों को मीडिया शिक्षा में संभावनाओं और रचनात्मकता की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मीडिया में सफलता, पत्रकारिता के महत्व और रचनात्मकता बनाम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. मोहंती ने विस्तृत उत्तर दिया।

इसके बाद डॉ. नीलेश साहू ने सामुदायिक लाइव रेडियो स्टेशन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। छात्रों ने स्क्रिप्ट, रिकॉर्डिंग और प्रसारण की प्रक्रिया समझी और खुद भी पर्यावरण व समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रिकॉर्ड किए।

टीवी स्टूडियो में विनोद सावंत ने लाइव न्यूज़ प्रोडक्शन, ब्रेकिंग न्यूज़ जारी करने, टेलीप्रॉम्प्टर, लाइटिंग, PCR, ऑडियो मिक्सर, ट्राईकास्टर और एडिटिंग रूम जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने लाइव एंकरिंग आउटपुट और फ्रेम चयन की प्रक्रिया को भी जाना।
विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर शिवारे ने किया। स्कूल से अभिषेक चौबे, श्वेता शर्मा, ऐश्वर्या श्रीवास्तव और षणमुगप्रिया उपस्थित रहे, जबकि विश्वविद्यालय की ओर से दीपक साहू, ज्योति साहू एवं बीएएमसी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने सहयोग दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...