Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में चुनाव परिणाम बदलने के लिए राष्ट्रपति Trump ने अधिकारी पर बनाया दबाव - Ekhabri.com

अमेरिका में चुनाव परिणाम बदलने के लिए राष्ट्रपति Trump ने अधिकारी पर बनाया दबाव

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चुनाव परिणाम बदलने के लिए चुनाव अधिकारी को फोन कर कहा कि वह इस दक्षिणी राज्‍य में उनकी हार को जीत में बदलने के लिए पर्याप्‍त वोटों की ‘तलाश’ करें। इस संबंध में ट्रंप की एक ऑडियो वायरल हो गई है। अमेरिकी मीडिया में इस फोन कॉल का ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी तूफान आ गया है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप चुनाव में हार के बाद से दावा कर रहे हैं कि जो बाइडन के हाथों उनकी हार बड़े पैमाने पर वोटों की गड़बड़ी की हुई है। ट्रंप के इस दावे को राज्‍यों और संघीय चुनाव अधिकारी तथा कई अदालतों ने खारिज कर दिया है। ट्रंप ने जॉर्जिया के सेक्रटरी ऑफ स्‍टेट और रिपब्लिकन नेता ब्राड रफेनस्‍पेर्गर को यह फोन कॉल ऐसे समय पर किया था जब अमेरिकी कांग्रेस में उनके कुछ सहयोगियों ने बाइडन के जीत का औपचारिक प्रमाण पत्र देने का विरोध करने का फैसला किया था।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को 306 और ट्रंप को 232 वोट मिले थे। यही नहीं बाइडन को ट्रंप के मुकाबले 70 लाख ज्‍यादा पॉप्‍युलर वोट मिले थे। अमेरिकी मीडिया में आए ऑडियो में ट्रंप बार-बार ब्राड रफेनस्‍पेर्गर पर इस बात के लिए दबाव डाल रहे हैं कि वह बाइडन की बजाय उन्‍हें विजेता घोषित करें। ट्रंप ने कहा, ‘मैं बस यही चाहता हूं कि आप इसे करो। मैं केवल 11,780 वोटों की तलाश करना चाहता हूं, यह जो हमारे पास है, उससे ज्‍यादा है।’

इस ऑडियो के सामने आने के बाद अमेरिकी राजनीति में फिर से पारा गरम हो गया है। ट्रंप और ब्राड रफेनस्‍पेर्गर के ऑफिस ने इस ऑडियो पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया है। इस बीच बाइडन कैंप ने ट्रंप के फोन कॉल को अमेरिकी लोक‍तंत्र पर प्रहार बताया है। ट्रंप के इस फोन कॉल को आपराधिक कार्रवाई बताया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...