Google Analytics Meta Pixel भीषण चक्रवाती तूफान में बदला निवार, चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जल भराव - Ekhabri.com

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला निवार, चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जल भराव

चेन्नई। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से आज चक्रवाती तूफान निवार गुजरने वाला है। इसे लेकर सरकार और एनडीआरआफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। तटीय इलाकों में बिना किसी कारण लोगों से घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), तटरक्षक बल, दमकल विभाग सहित विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के कर्मचारियों की तैनाती किसी भी स्थिति से निपटने के लिए की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बातचीत कर तूफान से पैदा हालात की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, एनडीआरएफ प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि चक्रवाती तूफान की स्थिति तेजी से बदल रही है और यह 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार के मद्देनजर एनडीआरएफ के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और 800 अन्य को तैयार रखा गया है।
-एनडीआरएफ मुस्तैद
एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में कुल 22 दलों को पहले ही तैनात किया जा चुका है और आठ दलों को तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, इन 30 दलों में से 12 को तमिलनाडु, सात को आंध्र प्रदेश और तीन को पुडुचेरी में तैनात किया गया है। प्रधान ने बताया कि 20 अतिरिक्त दल तैयार रहेंगे, जिन्हें कटक (ओडिशा), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) और त्रिशूर (केरल) जैसे स्थानों से विमान के जरिए पहुंचाया जाएगा। एनडीआरएफ प्रमुख ने बताया कि टीमों के पास सभी प्रकार के संचार यंत्र और खंभे एवं पेड़ काटने के उपकरण हैं और कर्मियों को कोविड-19 हालात के मद्देनजर व्यक्तिगत सुरक्षा किटें मुहैया कराई गई हैं।
चेन्नई में जगह-जगह जल भराव

तूफानी चक्रवात निवार के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। निवार के चलते शहर में भारी बारिश हो रही है।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, जनता को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। उन्हें भोजन, पानी, हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क मुहैया कराया जा रहा है। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
चेन्नई से 350 किमी दक्षिण में है तूफान
एरिया साइक्लोन वार्निंग सेंटर के निदेशक ने बताया कि चक्रवाती तूफान चेन्नई से 350 किमी दक्षिण में है और यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान के भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह तूफान देर शाम या रात को कराईकल और महाबलिपुरम से गुजरेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
-कैबिनेट सचिव ने की तूफान को लेकर बैठक
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कमेटी (एनसीएमसी) ने सभी संबंधित विभागों को इस लक्ष्य के साथ काम करने को कहा है कि एक भी व्यक्ति की जान ना जाए। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, संचार व्यवस्था के साथ ही जल्द से जल्द हालात सामान्य बनाने के लिए भी तैयार रहने को कहा गया है। एनसीएमसी ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक कर चक्रवात निवार के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की।
-कल से अब तक चेन्नई में हुई 120 एमएम बारिश
चक्रवाती तूफान निवार के चलते चेन्नई के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल सुबह 8.30 बजे से लेकर आज सुबह 5.30 बजे तक चेन्नई/मीनांबक्कम में 120 एमएम बारिश हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...