Google Analytics Meta Pixel पुजारी के सहयोगी की पैर-गला काटकर हत्या - Ekhabri.com

पुजारी के सहयोगी की पैर-गला काटकर हत्या

मरवाही में मिला वृद्ध का शव

पेंड्रा । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार देर रात एक मंदिर के पुजारी के सहयोगी की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे ने 60 साल के वृद्ध का पैर और गला काट दिया। वृद्ध का शव मनोरा बांध के पास मिला है। वृद्ध वहीं पास ही स्थित बजरंग बलि के मंदिर में पूजा-पाठ कराता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में वृद्ध के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। मरवाही के मनोरा गांव के बहुटटोला में बजरंगबली और देवी जी का मंदिर है। इसी मंदिर में हीरादीन (60) रहकर पुजारी के साथ पूजा-पाठ में सहयोग करता था। करीब 40 साल पहले वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हीरादीन का शव बांध के किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो देखा कि धारदार हथियार से हीरादीन का पैर घुटने के पास से काट दिया गया था। वहीं उसकी गर्दन पर भी वार था। मरवाही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हीरादीन मंदिर के पूजा-पाठ में सहयोग करता था। अभी तक कि जांच में सामने आया है कि दूसरी शादी के बाद हीरादीन ने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था, लेकिन उसकी पहली पत्नी से बड़ा बेटा इससे संतुष्ट नहीं था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। करीब साल भर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इसी दिशा में फिलहाल जांच कर रही है। हीरादीन के बेटे को हिरासत में लिया गया

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...