Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-लेह-लद्दाख की लाइफलाइन बनेगी 'अटल टनल' - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-लेह-लद्दाख की लाइफलाइन बनेगी ‘अटल टनल’

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘अटल टनल’ लेह-लद्दाख की लाइफलाइन साबित होगी। उन्होंने रिकार्ड समय में किए गए इसके निर्माण उल्‍लेख करते हुए कहा कि हमने मात्र छह साल में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग तैयार करवा दिया। अगर देश में UPA सरकार होती तो इस छह साल के काम को 26 साल में करवाती। वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का शनिवार को लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस टनल से मनाली और केलांग के बीच की दूरी 3-4 घंटे कम हो ही जाएगी। पहाड़ के मेरे भाई-बहन समझ सकते हैं कि पहाड़ पर 3-4 घंटे की दूरी कम होने का मतलब क्या होता है। अक्सर लोकार्पण की चकाचौंध में वे लोग कहीं पीछे रह जाते हैं, जिनके परिश्रम से ये सब संभव हुआ है। इस महायज्ञ में अपना पसीना बहाने वाले,  अपनी जान जोखिम में डालने वाले,  मेहनतकश जवानों,  इंजीनियरों और मजदूर भाई बहनों को मैं नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल टनल लेह-लद्दाख की लाइफलाइन बनेगी। लेह-लद्दाख के किसानों, बागवानों और युवाओं के लिए भी अब देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे बाजारों तक पहुंच आसान हो जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है बल्कि आज इस टनल के उद्घाटन के साथ ही हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस टनल के लोकार्पण का अवसर मिला।  उन्होंने कहा कि जब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ना हो और देश के लोगों के विकास की प्रबल इच्छा हो तो विकास की रफ्तार को बढ़ाना ही होता है। अटल टनल के काम में भी 2014 के बाद अभूतपूर्व तेजी दिखाई गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाजपेयी सरकार जाने के बाद यूपीए सरकार ने इस प्रोजेक्‍ट को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया। उन्‍होंने कहा, “साल 2002 में अटल जी ने इस टनल के लिए अप्रोच रोड का शिलान्यास किया था। अटल जी की सरकार जाने के बाद, जैसे इस काम को भी भुला दिया गया। हालात ये थे कि साल 2013-14 तक टनल के लिए सिर्फ 1300 मीटर का काम हो पाया था। एक्सपर्ट बताते हैं कि जिस रफ्तार से 2014 में अटल टनल का काम हो रहा था, अगर उसी रफ्तार से काम चला होता तो ये सुरंग साल 2040 में जाकर पूरा हो पाती। आपकी आज जो उम्र है, उसमें 20 वर्ष और जोड़ लीजिए, तब जाकर लोगों के जीवन में ये दिन आता, उनका सपना पूरा होता।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारी सरकार के फैसले साक्षी हैं कि जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। देश ने लंबे समय तक वो दौर भी देखा है जब देश के रक्षा हितों के साथ समझौता किया गया, लेकिन हमारी सरकार देश की रक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करती है।

इस मौके पर रोहतांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने निर्माण की अनुमानित लागत के भीतर अटल सुरंग का निर्माण पूरा किया। यह सुरंग हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास रहने वालों को समर्पित है।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि 10,040 फीट की ऊंचाई पर इस सुरंग के निर्माण के बाद एक छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश को न केवल राष्ट्र में बल्कि पूरे विश्व में मान्यता मिली है। इतनी ऊंचाई की अभी तक कोई और सुरंग नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *