Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी बोले-पाकिस्तान और चीन को लगाई लताड़, बोले-भारत ने बनाई पहली डीएनए आधारित कोविड वैक्सीन - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी बोले-पाकिस्तान और चीन को लगाई लताड़, बोले-भारत ने बनाई पहली डीएनए आधारित कोविड वैक्सीन

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें अधिवेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान और समुद्री स्वतंत्रता को लेकर चीन को जमकर लताड़ लगाई। उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र को भी आईना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत ने कोरोना से निपटने के लिए डीएनए आधारित दुनिया का पहला टीका बनाया है, जो 12 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्व के टीका उत्पादकों का भारत में आने एवं टीका उत्पादन करने का भी आह्वान किया।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में दूरी दुनिया 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है। ऐसी महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने भारत में आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति और अपने शासकीय अनुभव को साझा किया और कहा कि भारत यूपीआई के माध्यम से रोजाना 350 करोड़ से अधिक भुगतान किये जा रहे हैं। उन्होंने कोविन पोर्टल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से एक ही दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाये जा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि सेवा परमोधर्म: को जीने वाले भारत ने सीमित संसाधनों के बावजूद टीके के विकास एवं उत्पादन में जी-जान लगा दिया है। हम एम आरएनए आधारित टीका भी विकसित कर रहे हैं। हमने नथुनों के जरिये दी जाने वाली कोरोना की वैक्सीन भी बना ली है। भारत ने मानवता के लिए फिर से दुनिया को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। वह आज दुनिया के तमाम वैक्सीन निर्माताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे आयें और भारत में टीके का उत्पादन करें।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि मानव जीवन में तकनीकी का कितना महत्व है। बदलते विश्व में लोकतंत्र के साथ प्रौद्योगिकी की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। किसी भी देश में भारत के डॉक्टर, इंजीनियर, पेशेवर हमारे मानवता के मूल्यों के साथ सेवा में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी मोदी ने दुनिया को इस बात के लिए अलर्ट किया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए ना हो। उन्‍होंने कहा कि एक तरफ भारत जहां अपनी आजादी के 75वें साल में 75 स्वदेश निर्मित उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है, वहीं कुछ देश आतंकवाद का राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक अजेंडे के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान को नाम लिए बिना चेताया और कहा कि यह उसके लिए भी इतना ही खतरनाक है। जो देश आतंकवाद का राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें समझना होगा, यह उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए ना हो। हमें इस बात के लिए सतर्क रहना होगा कि वहां की नाजुक स्थिति का कोई देश टूल की तरह इस्तेमाल ना करे।  अफगानिस्तान की जनता,  महिला, बच्चों और अल्पसंख्यकों को मदद की जरूरत है। और हमें इसमें अपना रोल निभाना होगा।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...