Google Analytics Meta Pixel रूस के सुरक्षा प्रस्ताव पर अमेरिका देगा जवाब - Ekhabri.com

रूस के सुरक्षा प्रस्ताव पर अमेरिका देगा जवाब

यूक्रेन मसले पर अमेरिका और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में करीब 90 मिनट वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि रूस के सुरक्षा प्रस्ताव पर अमेरिका हफ्ते भर में लिखित जवाब देगा। उसके बाद दोनों देशों के विदेश मंत्री फिर मिल सकते हैं। वार्ता से पहले होटल प्रेसिडेंट विल्सन में हाथ मिलाते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, हमारा सुरक्षा की गारंटी संबंधी प्रस्ताव बिल्कुल स्पष्ट है, हम उसी तरह का स्पष्ट जवाब चाहते हैं। वार्ता के बाद अमेरिकी विदेश्ा मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, आज कुछ खास होने की उम्मीद नहीं थी लेकिन बातचीत का रास्ता खुला है, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद खत्म होने की उम्मीद पैदा हुई है। दोनों पक्षों ने बातचीत को रचनात्मक और उपयोगी बताया है।
यूक्रेन सीमा पर रूसी सैन्य जमावड़े से पैदा तनाव के बीच यह बैठक हुई थी। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूस को आक्रमण करने पर भयंकर दुष्परिणाम की चेतावनी दे चुके हैं। श्ाुक्रवार को लावरोव से वार्ता के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में ब्लिंंकन ने भी इस चेतावनी को दोहराया। उन्होंने कहा, अमेरिका मामले का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, जरूरी होने पर राष्ट्रपति बाइडन वार्ता के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिल सकते हैं। वार्ता के बाद दोनों पक्षों के रुख से लगा कि यूक्रेन मसले पर बढ़े तनाव में कमी आई है, इसके परिणामस्वरूप टकराव की आशंका फिलहाल टल गई है।
इस बीच पश्चिमी देशों को लग रहा है कि रूसी सेना बेलारूस और क्रीमिया की सीमाओं से भी यूक्रेन पर हमला कर सकती है। इस प्रकार से यूक्रेन पर तीन तरफ से हमला बोला जा सकता है, जो यूक्रेन के लिए बेहद नुकसानदायक होगा। रूस ने यूक्रेन पर हमले की योजना से इन्कार किया है लेकिन कहा है कि अगर उसकी सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा होता है तो वह सैन्य कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। जिनेवा पहुंचे रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रिबकोव ने कहा, सैन्य कार्रवाई करते समय रूस को किसी का डर नहीं होगा, अमेरिका का भी नहीं।
रूस यूक्रेन को अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में श्ाामिल किए जाने की कोशिश का विरोध कर रहा है। रूस को लग रहा है कि यूक्रेन के नाटो में श्ाामिल होने से अमेरिका की मिसाइलें उसकी सीमा पर तैनात हो जाएंगी। रूस यूक्रेन को नाटो में श्ाामिल न किए जाने का स्पष्ट आश्वासन चाहता है। रूस पूर्वी और मध्य यूरोप से नाटो के सैनिकों को हटाए जाने की भी मांग कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...