Google Analytics Meta Pixel रायपुर नगर निगम में प्राइवेट एजेंसिंयां कर सकती हैं राजस्व वसूली - Ekhabri.com

रायपुर नगर निगम में प्राइवेट एजेंसिंयां कर सकती हैं राजस्व वसूली

रायपुर। रायपुर शहर के लोगों से अब प्राइवेट एजेंसियां राजस्व वसूल सकती हैं। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में इस नई व्यवस्था को नगर निगम लागू कर देगा। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में मेयर इन काउंसिंल की बैठक हुई। इस दौरान इस मुद्दे पर सभी सदस्यों ने चर्चा की। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि नगर निगम की आय बढ़े इस पर हमारा जोर है। आय के बढ़ने से लोगों को हम और बेहतर सुविधाएं दे पाएंगे। राजस्व वसूली प्राइवेट एजेंसी से किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हम चर्चा कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था के लिए एमआईसी मेंबर अध्ययन कर रहे हैं। अधिकारियों को कमेटी में रखा गया है जो मौकों पर जाकर निरिक्षण करेंगे। यह भी देखा जाएगा कि जो नगर निगम पहले से ऐसा कर रहे हैं उसके क्या फायदे हैं। इसपर विधायकों से भी चर्चा होगी। जब सभी पहलुओं को देखने के बाद यह समझ आएगा कि प्राइवेटाजेशन करना चाहिए तो हम इस पर फैसला ले सकते हैं। मुझे उम्मीद है यह राजस्व बढ़ाने में सहायक होगा। टकउ की बैठक में जलभराव, मच्छर, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
–शहर में बनेंगे पिंक टॉयलेट्स
महापौर ने बताया कि शहर में पिंक टॉयलेट बनाए जाने की तैयारी है। इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों में महिलाओं के लिए निगम पांच जगहों पर पिंक टायलेट तथा रेस्ट रूम बनाएगा। कंबाइंड टायलेट में महिलाओं की असुविधा को देखते हुए निगम पहली बार शहर में ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है। इसी अटैच अलग फीडिंग रूम होगा। जहां महिलाएं छोटे बच्चों को ले जा सकेंगी। शहर के प्रमुख बाजारों जिनमें जवाहर बाजार, शास्त्री बाजार, गोलबाजार, पंडरी कपड़ा मार्केट और बूढ़ातालाब में पिंक टायलेट बनाने की योजना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...