गुजरात के नवसारी में एक अनोखी बारात देखने को मिली है। अनोखी इस अर्थ में कि यहां एक दूल्हा बारात स्थल कार या बग्घी या घोडी से नहीं, बल्कि बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचा। इसके बाद विवाह समारोह के दौरान बुलडोजर पर दूल्हा और दुल्हन।
दूल्हे का नाम केयूर पटेल बताया गया है। बुलडोजर को फूल आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इससे जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है।










