Google Analytics Meta Pixel 17 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति:केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 3 अफसरों को प्रोफार्मा प्रमोशन - Ekhabri.com

17 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति:केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 3 अफसरों को प्रोफार्मा प्रमोशन

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। पदोन्नति 13-14 साल की सेवा पूरी होने के बाद की गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश के बाहर तैनात तीन अफसरों को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
गृह विभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश से 2003 बैच के पांच कढर अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इनमें बस्तर रेंज के प्रभारी कॠ सुंदरराज पी, बिलासपुर के प्रभारी आईजी रतनलाल डांगी, दुर्ग के प्रभारी आईजी ओपी पॉल, पुलिस मुख्यालय में डीआईजी एससी द्विवेदी और डीआईजी आरपी साय शामिल हैं। प्रभारी आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे तीनों अफसर अब वहां आईजी के रूप में पदस्थ रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 2007 बैच के आईपीएस अभिषेक शांडिल्य और रामगोपाल गर्ग को प्रोफार्मा प्रमोशन देकर उप पुलिस महानिरीक्षक बना दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं 2008 बैच की आईपीएस नीथू कमल को भी प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसका मतलब यह हुआ है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर उन्हें पद दिया जाएगा, लेकिन वेतन वृद्धि लागू हो जाएगी।
चार अफसर अब डीआईजी बनाए गए
गृह विभाग ने 2007 बैच के चार अफसरों को पदोन्नति देकर डीआईजी बना दिया है। इसमें बस्तर एसपी जीतेंद्र सिंह मीणा, बिलासपुर एसपी दीपक कुमार झा, सीएएफ की 19वीं बटालियन जगदलपुर के सेनानी डीके गर्ग और कांकेर के प्रभारी डीआईजी बालाजी राव सोमावार का नाम शामिल हैं।
पांच अफसरों का ग्रेड बढ़ाया गया
2008 बैच के पांच आईपीएस अफसरों का वेतन ग्रेड बढ़ाया गया है। 13 साल की सर्विस पूरा करने पर ऐसा किया गया है। इसमें गरियाबंद एसपी पारुल माथुर, रायपुर एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल, पुलिस मुख्यालय में एआईजी मिलना कुर्रे, बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप, बिलासपुर स्थित सीएफ की 2सरी बटालियन के सेनानी केएल ध्रुव का नाम शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...