भिलाई। कान की अगर सही देखभाल ना की जाए तो बड़ी परेशानी हो सकती है। ये बातें हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व वर्मा ने कही। विशेषकर युवाओं को अपने कानों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। यदि सुनने की क्षमता में कोई भी कमी आई तो न केवल रोजगार के कई क्षेत्रों के दरवाजे आपके लिए बंद हो सकते हैं बल्कि लगी लगाई नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है।
डॉ अपूर्व ने कहा कि डीजे की तेज आवाज, प्रतिबंधित आतिशबाजी, मोबाइल ईयरफोन का अत्यधिक प्रयोग, कान साफ करने के लिए नुकीली और गंदी चीजों का इस्तेमाल कान को खतरे में डाल सकते हैं। कान की संरचना को चित्र के माध्यम से समझाते हुए उन्होंने बताया कि कान मुख्यतः तीन हिस्सों में बंटा हुआ होता है। उन्होंने बताया कि बाह्य कर्ण हमें दिखाई देता है और इसी में हम ईयरफोन प्लग को फंसाते हैं। यहां से एक सुरंग मध्यकर्ण तक जाती है। असावधानी या कान में बाहरी वस्तुओं को डालने से इस सुरंग में घाव बन सकते हैं, सूजन आ सकती है। इससे आवाज कान के भीतर नहीं पहुंच पाती। मध्यकर्ण में तीन हड्डियां होती हैं। इसके बाद का हिस्सा कॉक्लियर कहलाता है जो ध्वनि तरंगों को सुनने की नसों तक पहुंचाता है।
इन लोगों को करवाना चाहिए ऑडियोमीट्री टेस्ट
शोर शराबे के बीच काम करने वाले, डीजे पर काम करने वाले, दिन भर ईयरफोन का इस्तेमाल करने वालों को समय समय पर ऑडियोमीट्री टेस्ट करवाना चाहिए। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के साथ सुनने की नसें कमजोर होने लगती हैं जिसके कारण सुनाई कम देने लगती है। कारखानों में काम करने वालों को अपने कानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कान में चाभी, तीली, बालपेन की रिफिल डालने जैसी आदतें से किनारा कर लेना चाहिए। इस कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव भी किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...