कोरोना संक्रमण के निशाने पर जहां आम आदमी है, वहीं सरकार के सीनियर अधिकारी भी इससे बच नहीं पा रहे हैं। केंद्र सरकार के अहम मंत्रालयों तक भी कोरोना वायरस की दस्तक अब हो हई है। ये मंत्रालय हैं स्वास्थ्य मंत्रालय, न्याय मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक परिपत्र जारी कर 5 लोगों के एक जगह एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही एहतियातन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें करने के लिए कहा है।
आज रक्षा मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय के कार्यालय में डिसइन्फेक्शन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही अधिकारी के संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उन्हें क्वारनटीन किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय और न्याय मंत्रालय में भी सीनियर अफसर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि मंत्रालय के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एहतियाती उपायों के तहत एक सूची जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अब से बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होंगी, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
मंत्रालय ने परिपत्र में कहा है कि ऐसा देखा गया है कि पिछले कुछ समय से कार्यालय परिसर (निर्माण भवन) में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। मंत्रालय के कई अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए एहतियाती कदम उठाए जाने जरूरी हो गए हैं, जिनका सख्ती से पालन किया जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...