Google Analytics Meta Pixel उदयपुर हत्याकांड का विरोध: कल छत्तीसगढ़ में महाबंद - Ekhabri.com

उदयपुर हत्याकांड का विरोध: कल छत्तीसगढ़ में महाबंद

 

रायपुर। 2 जुलाई शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया है। अब इसे भारतीय जनता पार्टी और चेंबर कॉमर्स में भी अपना समर्थन दे दिया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के रायपुर स्थित कार्यालय में एक अहम बैठक रखी गई। बंद को लेकर चेंबर आॅफ कॉमर्स ने भी शुक्रवार को सभी व्यापारियों से राय ली। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बताया कि सुबह से ही शहर की तमाम दुकानों को बंद कराने भाजपाई सड़क पर उतरेंगे। सुंदरानी ने बताया कि पूरे दिन रायपुर बंद रहेगा। इस दौरान तमाम स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवाए जाएंगे। पेट्रोल पंपों को भी बंद रखा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी अपनी दुकान न खोलने की अपील की। सुबह 6 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता बाजारों में दुकानें बंद करवाने मौजूद रहेंगे। भाजपा ने इस बंद से सिर्फ दूध और दवा दुकानों को छूट दी है। भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को खदेड़ रही है हमें ध्यान रखना है कि छत्तीसगढ़ अपराधियों की शरण स्थली ना बन जाए । उन्होंने सभी स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर रायपुर के व्यापारियों ने बंद में सहयोग देने कहा।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया है आह्वान
छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया है। उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध करते हुए इस संबंध को छत्तीसगढ़ बंद करवाया जा रहा है। 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते दिखेंगे। इससे पहले 30 जून को बस्तर में भी सुकमा नारायणपुर दंतेवाड़ा जैसे जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
दोपहर 2 बजे तक चेंबर का समर्थन
छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ बंद को लेकर अहम बैठक की । इस दौरान तमाम सदस्यों ने तय किया कि उदयपुर की घटना की देश का वातावरण बिगाड़ने वाली घटना है । चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने इस घटना की निंदा करते हुए सभी व्यापारियों से चर्चा की। अब चेंबर से जुड़े व्यापारियों ने दोपहर 2 बजे तक दुकानें बंद रखने का फैसला किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *